काजोल फिल्म इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जिनकी उम्र बढ़ नहीं रही बल्कि घट रही है। अब देखिए न इस साल काजोल 45 की पूरी हो गई हैं और इंटरनेट पर उनका फैशन गेम अभी भी कम नहीं हुआ है। वो अभी भी 18 साल पुराना 'कभी खुशी कभी गम' वाला लुक रीक्रिएट कर सकती हैं। वो 18 साल बाद भी तस्वीर में बिलकुल वैसी ही लग रही हैं जैसी उस समय लगती थीं।
हाल ही में काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर उसी लुक की फोटो डाली है। इसमें उन्होंने कैप्शन लिखा है 'K3G revisited ???? ;)'
ये लुक उन्होंने अपनी और अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी के प्रमोशन के समय ही रिक्रिएट किया था। उन्होंने ब्लैक और बरगंडी रंग की साड़ी पहनी थी जिसमें गोल्डन बॉर्डर था। इस साड़ी में काफी ज्यादा एम्ब्रॉइडरी भी थी।
इसे जरूर पढ़ें- फिल्मी कहानी की तरह है अनिल कपूर और सुनीता की लव स्टोरी, पुरानी तस्वीरों संग जानें इनकी कहानी
ये थी काजोल की साड़ी की कीमत-
काजोल की इस साड़ी की कीमत लगभग 1 लाख 20 हज़ार रुपए के आस-पास है। काजोल की ये डिजाइनर साड़ी रितु कुमार के लेबल से ली गई थी। इसमें जरदोजी एम्ब्रॉइडरी थी। इसी बनारसी सिल्क साड़ी के साथ काजोल ने थ्री-क्वार्टर स्लीव्ज वाला ब्लाउज पहना हुआ था। इसी के साथ, गले में चोकर स्टाइल नेकपीस था।
काजोल का ये लुक काफी कुछ 'कभी खुशी कभी गम' जैसा ही दिख रहा था।
काजोल के कई साड़ी लुक ऐसे रहे हैं जिनमें वो काफी खूबसूरत भी लगी हैं और साथ ही साथ उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वो स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं है।
1. ब्लू फ्लोरल लुक-
काजोल का साड़ी लुक TORANI ब्रांड की है। ये फ्लोरल लुक काजोल ने एक चोकर, ब्रेसलेट के साथ पूरा किया है। इस लुक को स्टाइलिस्ट राधिका मेहरा ने पूरा किया है।
काजोल का मेकअप काफी अच्छा लग रहा है और किसी भी सीजन में ये काफी अच्छा लग सकता है।
2. सिंदूर पूजा वाला लुक-
काजोल ने सिंदूर पूजा के लुक के लिए मनीष मल्होत्रा की यलो साड़ी पहनी थी। इसे साथ मनीष मल्होत्रा की ही टेम्पल ज्वेलरी से इस लुक को पूरा किया था।
काजोल ने साथ में मैचिंग पोटली बैग लिया था। उनकी ये यलो साड़ी किसी हल्दी सेरेमनी के लिए भी अच्छी साबित हो सकती है।
3. दुर्गा नवमी वाला लुक-
काजोल अपने साड़ी लुक में चोकर को दोबारा फैशन में ला रही हैं। उन्होंने ये हॉट पिंक साड़ी lajjo c ब्रांड की पहनी थी। इसी के साथ, मैचिंग बीड्स वाला चोकर था।
काजोल ने अपने लुक में कंट्रास्ट कलर का ब्लाउज पहना था जो काफी अच्छा लुक लग रहा था।
4. चिकनकारी साड़ी-
चेन्नई के एक इवेंट में काजोल ने तरुण तहिलियानी की चिकनकारी वाली साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में खूबसूरत बॉर्डर दिया गया था। साथ ही साथ एक हेवी नेकलेस और इयररिंग्स भी पहने थे।
View this post on Instagram
काजोल ने अपने लुक को पूरा करने के लिए गजरा भी पहना है। साथ ही एक हाथ में ब्रेसलेट भी पहना हुआ है।
इसे जरूर पढ़ें- Bigg Boss 13: इतना आलीशान है सिद्धार्थ शुक्ला का घर, 60 हज़ार हर दिन है इनकी कमाई
5. दादा साहब फाल्के अवॉर्ड का लुक-
काजोल ने इन अवॉर्ड फंक्शन में SHIVAN & NARRESH ब्रांड की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ डिजाइनर रेड ब्लाउज भी पहना हुआ है।
View this post on Instagram
इसी के साथ, उन्होंने ग्रीन रंग का स्टोन नेकलेस पहना है। काजोल का ये लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश लग रहा है और यकीनन ये लुक आपको भी पसंद आ सकता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों