Mon Apr 6, 2026 | Updated 01:23 AM IST HZ Awards 2026
why my whatsapp is not opening in laptop know reason and solution

लैपटॉप में नहीं खुल रहा है WhatsApp? लॉगइन के बाद भी आ रही है दिक्कत, तो तुरंत अपनाएं ये 5 आसान तरीके

कई बार ऐसा भी होता है कि आप किसी जरूरी काम में बिजी रहती हैं और फोन साइलेंट मोड पर रखा होता है। आपका बॉस बार-बार आपको मैसेज कर रहा होता है, लेकिन लैपटॉप में काम में बिजी रहने की वजह से आपको मैसेज का पता ही नहीं चल पाता।
Editorial
Updated:- 2026-04-05, 14:30 IST

लैपटॉप पर पूरे दिन काम की वजह से समय बिताने वाले लोग सिस्टम में ही WhatsApp लॉगइन रखते हैं। अपने पर्सनल काम से लेकर ऑफिस तक, वाट्सऐप पर ग्रुप बने होते हैं, जिससे कनेक्ट करना आसान होता है। अगर आप सिस्टम में लॉगइन नहीं करेंगी, तो बार-बार आपको फोन देखना पड़ेगा। इसकी सबसे बड़ी परेशानी यह है कि सिस्टम में वाट्सऐप लॉगइन नहीं है, तो कई जरूरी मैसेज छूट जाते हैं। बार-बार फोन उठाने से न सिर्फ समय बर्बाद होता है, बल्कि काम के बीच बार-बार ध्यान भी भटकता है। हालांकि, अक्सर लोगों के साथ यह परेशानी होती है कि वह लैपटॉप में अपना वाट्सऐप लॉगइन ही नहीं कर पाते। बार-बार कोशिश करने के बाद भी लॉगइन नहीं होत, अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको लॉगइन करने के लिए जरूरी टिप्स बताएंगे।

ब्राउजर अपडेट करें या बदलें

पुराना ब्राउजर अक्सर WhatsApp खुलने में परेशानी खड़ी करता है। बार-बार ऑन करने के बाद भी अगर लॉगइन नहीं हो रहा है, तो हो सकता है कि ब्राउजर में दिक्कत हो। आप Google Chrome, Mozilla Firefox या Microsoft Edge जैसे लेटेस्ट ब्राउजर का यूज कर सकती हैं। इनमें से किसी एक में वॉट्सऐप लॉगइन नहीं हो रहा है, तो आप दूसरे में इसे ऑन करें। किसी न किसी में यह ऑन हो जाएगा।

Cache और Cookies क्लियर करें

वाट्सऐप लॉगइन करने का एक और अच्छा तरीका यह है कि आप सिस्टम में कैच और कूकीज क्लीयर करें। इसके बाद वॉट्सऐप पर पहले लॉगआउट करें और इसके बाद लॉगइन करें। इससे यह फिर से पहले की तरह अच्छे से चल सकता है। वॉट्सेप से जुड़े हैक्स आपको पता होंगें, तो काम आसान हो जाएगा। 

इसे भी पढ़ें- 500 फॉलोअर्स होने के बाद भी मिलेगा Instagram Blue Tick, जानें कैसे बिना मेहनत के अपना अकाउंट कर सकती हैं वेरिफाई

clear cache cookies WhatsApp Web

सबसे पहले इंटरनेट कनेक्शन चेक करें

कई बार सिस्टम में इंटरनेट सही से काम नहीं कर रहा होता, इसलिए भी वाट्सऐप ऑन नहीं होता। फोन और लैपटॉप दोनों का इंटरनेट सही से वर्किंग होना चाहिए, तभी आप लॉगइन कर पाएंग। अगर वाईफाई से लॉगइन नहीं हो पा रहा है, तो एक बार आप फोन का नेट कनेक्ट करके वाट्सऐप लॉगइन करने की कोशिश करें। कई बार ऐसा करने वॉट्सऐप लॉगइन हो जाता है।

how to log in WhatsApp Web on computer

WhatsApp Web को रीफ्रेश करें

कई बार पेज हैंग होने की वजह से भी ऐसा होता है। इसलिए, आपको सिस्टम में ओपन अलग-अलग साइट को बंद करके फिर से WhatsApp Web के पेज को रिफ्रेश करना चाहिए। इसलिए आप (Ctrl + R) भी प्रेस कर सकती हैं। कई बार इसी प्रक्रिया को फॉलो करने से भी वॉट्सऐप लॉगइन हो जाता है। अगर इससे भी कुछ न हो तो आप फोन से सभी डिवाइस लॉगउट कर दें और फिर से वॉट्सऐप QR कोड स्कैन करें। 

इसे भी पढ़ें- WhatsApp में टेक्स्ट को बोल्ड-Italic या स्टाइलिश फॉन्ट में कैसे बदलें? जानें पूरा प्रोसेस

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, WhatsApp

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।