Sun Mar 22, 2026 | Updated 07:15 PM IST HZ Awards 2026
how to get instagram blue tick in only 500 followers

500 फॉलोअर्स होने के बाद भी मिलेगा Instagram Blue Tick, जानें कैसे बिना मेहनत के अपना अकाउंट कर सकती हैं वेरिफाई

इंस्टाग्राम पर कई कंटेंट क्रिएटर्स महीनों और सालों से लगातार मेहनत कर रहे हैं। वह हर दिन नए आइडिया पर काम करते हैं और वीडियो डाल रहे हैं, लेकिन फिर भी वीडियो पर व्यूज तो आ रहे हैं, लेकिन लोग फॉलो नहीं कर रहे। इससे इंस्टाग्राम अपने आप उन्हें ब्लू टिक नहीं दे रहा।
Editorial
Updated:- 2026-03-22, 15:16 IST

इंस्टाग्राम यूज करने वाले लोग ब्लू टिक की अहमियत को बहुत अच्छे से जानते हैं। रोज वीडियो और पोस्ट डालने के बाद भी फॉलोअर्स नहीं बढ़ते हैं, तो इससे दिल दुखता है। ब्लू टिक का इंस्टाग्राम पर बड़ा रोल है। जब किसी प्रोफाइल के नाम के आगे नीले रंग का छोटा-सा टिक दिखाई देता है, भले ही यह छोटा सा निशान हो, लेकिन यूजर्स को यह भरोसेमंद चैनल लगता है, क्योंकि उनका पेज इंस्टाग्राम द्वारा वेरिफाई किया गया है और उन्हें ब्लू टिक भी मिला है। यूजर्स को ब्लू टिक इस बात का संकेत देते हैं कि यह अकाउंट असली है और इसके कंटेट अच्छे हैं, इसलिए ब्लू टिक मिला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कम फॉलोअर्स में भी कैसे ब्लू टिक पा सकती हैं।

ब्लू टिक पाने के लिए जरूरी चीजें?

  • इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। अगर प्रोफाइल प्राइवेट होगा, तो ब्लू टिक नहीं मिलने वाला, इसलिए तुरंत प्रोफाइल पब्लिक करें।
  • अपनी प्रोफाइल फोटो क्लीयर और साफ लगाएं।
  • प्रोफाइल का नाम और बायो अच्छे से लिखा हो, जिससे अकाउंट के बारे में समझ आए।
  • अकाउंट में पोस्ट होना जरूरी है। इसलिए, वीडियो और पोस्ट करने के बाद ही ब्लू टिक अप्लाई करने का सोचें।
  • पेज पर कोई फेक और किसी की वीडियो कॉपी करके न डाली हो।
  • पोस्ट असली और आपके खुद के हों।

इसे भी पढ़ें- Instagram Secret: बार-बार अपनी रील्स देखने से बढ़ते हैं व्यूज? जानें क्या है इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम?

Instagram blue badge verification process

कैसे मिलेगा ब्लू टिक?

  • ब्लू टिक पाने के लिए पहले आपको अपने प्रोफाइल के ऑप्शन पर जाना है।
  • प्रोफाइल खोलने के बाद साइड में नजर आ रही 3 लाइन पर क्लि करें।
  • यहां आपको Settings and Privacy के ऑप्शन पर जाना है।
  • यहां आपको Meta Verified का ऑप्शन मिलेगा।
  • अगर इसे ढूंढने में दिक्कत हो रही है, तो आप सर्च बार में लिखकर भी सर्च कर सकती हैं।
  • इसके बाद आप Accounts Center में जाएं।
  • यहां पर आपको मेटा वेरिफाई का ऑप्शन नजर आएगा, इसपर क्लिक करें।
  • कम फॉलोअर्स होने के बाद भी अगर वेरिफाई का ऑप्शन दिया होगा, तो आपको नजर आ जाएगा।
  • इंस्टाग्राम से जुड़े अपेडट आपको पता होंगे, तो यह आप आसानी से कर लेंगी। 

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर व्यूज अच्छे आ रहे हैं लेकिन फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे? जानें कारण और कैसे एंगेजमेंट बढ़ा सकती हैं आप

 monthly subscription for Instagram blue tick

  • आप खुद से ब्लू टिक चाहती हैं, इसलिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
  • इसके लिए आप प्लान सिलेक्ट करें।
  • जो भी प्लान चाहती हैं, उसके हिसाब से पेमेंट करें।
  • ध्यान रखें कि हर महीने आपको पेमेंट करनी होगी।
  • यहां पेमेंट करने से पहले आपको अपनी पहचान वेरिफाई करनी होगी।
  • किसी भी आइडी की जरूरत पड़ सकती है।
  • अपलोड करते ही आपका अकाउंट वेरिफाई हो जाएगा।
  • वेरिफिकेशन पूरा होने पर आपके नाम के आगे ब्लू टिक दिखाई देगा
  • इस तरह ब्लू टिक के लिए आपको हर महीने पैसे देने होंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।