रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) पदों की परीक्षा की तिथियां जारी करेगा। ग्रेजुएशन लेवल और अंडर ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड को ऑफिशियल साइट पर अपलोड होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन अभी तक एडमिट कार्ड जारी होने की कंफर्म डेट के बारे में किसी प्रकार की ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।
वे उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है वे संबंधित क्षेत्रीय RRB वेबसाइटों के माध्यम से विस्तृत परीक्षा शेड्यूल के बारे में पता लगा सकते हैं। अगर आपने इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन किया तो चलिए जानते हैं कि एडमिट कार्ड और सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा के कितने दिन पहले जारी की जा सकती है।
एनटीपीसी के कितने पदों पर निकाली गई भर्ती
गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) भर्ती के माध्यम से कुल 11558 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें से 8,113 ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए और 3,445 अंडर ग्रेजुएट लेवल के पदों के लिए हैं।
कब जारी किया जाएगा सिटी इंटीमेट लिस्ट और एडमिट कार्ड
आरआरबी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करते थे। लेकिन साल 2025 में होने वाली आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए हॉल टिकट परीक्षा से सिर्फ 04 दिन पहले जारी किया जाएगा।
आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइट लिस्ट
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही RRB NTPC एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड लिंक को सक्रिय करेगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करने के बाद अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। यहां RRB की आधिकारिक वेबसाइट का विवरण दिया गया है, जहां से आप अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे आप आरआरबी की कुछ ऑफिशियल साइट को देख सकती है।
- आरआरबी अहमदाबाद- https://rrbahmedabad.gov.in/
- आरआरबी इलाहाबाद -https://www.rrbald.gov.in/
- आरआरबी बैंगलोर - https://www.rrbbnc.gov.in/
- आरआरबी भोपाल - https://rrbbhopal.gov.in/
- आरआरबी भुवनेश्वर - https://www.rrbbbs.gov.in/
- आरआरबी बिलासपुर- https://rrbbilaspur.gov.in/
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2025 नोटिस पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
- आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड और नोटिस पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले उस क्षेत्र के ऑफिशियल साइट पर क्लिक करें, जिस आरआरबी क्षेत्र के लिए आपने आवेदन किया है।
- इसके बाद आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
- यहां पर संबंधित आरआरबी फील्ड ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद यहां अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक कर आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा तिथि 2024 पीडीएफ स्क्रीन पर नजर आ जाएगी।
- इसके बाद इसे डाउनलोड कर आगे की सुविधा के लिए प्रिंट आउट या सेव कर लें।
इसे भी पढ़ें-Bank PO बनने के लिए क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन? जानें सिलेक्शन प्रोसेस से लेकर सैलरी तक की पूरी जानकारी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों