
Railway Recruitment Exam 2026: आरआरबी यानी रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने एएलपी एवं टेक्नीशियन भर्ती के लिए एग्जाम डेट घोषित कर दी है। बता दें कि हाल ही में जारी हुए नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट लोको पायलट के लिए परीक्षाएं फरवरी में होने वाली है। वहीं, टेक्नीशियन भर्ती के लिए परीक्षा मार्च को होने वाली है। ऐसे में जो लोग इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर रेलवे परीक्षा के लिए तारीख क्या है। अगर आप भी इनमें से एक हैं, तो आज का हमारा लेख आपके लिए हैं। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट एवं टेक्निशियन ग्रेड 1 व 3 के लिए एग्जाम शेड्यूल किया है। पढ़ते हैं आगे...
ऑफिशियल सूचना के मुताबिक, आरआरबी एएलपी भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 16 से 18 फरवरी 2026 तक किया जाएगा, जबकि आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती के लिए परीक्षा 5 से 9 मार्च 2026 तक आयोजित होगी।

बता दें कि नोटिफिकेशन के अनुसार, आरआरबी की ओर से अभ्यर्थी के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले उपलब्ध होगी। इससे न केवल यह पता होगा कि परीक्षा किस शहर में होने वाली है बल्कि आप यात्रा के लिए पहले से ही तैयारी कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें - बाली ट्रिप की कर रही हैं प्लानिंग? पहले जान लें प्रूफ ऑफ फंड्स से जुड़ा नया नियम, वरना एयरपोर्ट से हो सकती है वापसी
इसके अलावा जो लोग परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए एडमिट कार्ड भी बेहद जरूरी होता है। ऐसे में एडमिट कार्ड परीक्षा डेट के चार दिन पहले जारी होगा। सभी अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र पा सकते हैं। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल हॉल टिकट मेल या डाक के जरिए नहीं भेजा जाएगा।

सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको रेलवे में नौकरी पाने के लिए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसकी ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं। अब आपको होम पेज पर सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड के लिंक मिलेंगे। लिंक को क्लिक करके आपको जरूरी जानकारी दर्ज करनी है। सबमिट पर क्लिक करने के बाद एडमिट कार्ड या सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन होगी। आप उसे डाउनलोड करें और प्रिंट करके निकाल लें।
टेक्नीशियन ग्रेड 1 व 3 भर्ती के तहत विभिन्न रेलवे जोन के अनुसार 6238 रिक्त पद खाली हैं। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड III के लिए 6055 पद व टेक्नीशियन ग्रेड I के लिए 183 पद नियुक्त किए गए हैं। ALP के 9970 पद खाली हैं।
इसे भी पढ़ें - अक्षय कुमार की भूत बंगला मूवी की रिलीज डेट आगे बढ़ी, जानें मई 2026 में किस दिन आएगा सिनेमाघरों में तूफान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/pinterest
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।