herzindagi
 proof of funds rules for tourists

बाली ट्रिप की कर रही हैं प्लानिंग? पहले जान लें प्रूफ ऑफ फंड्स से जुड़ा नया नियम, वरना एयरपोर्ट से हो सकती है वापसी

यदि आप बाली का ट्रिप प्लान कर रही हैं तो पहले जान लें कि इंडोनेशिया सरकार कौन से नए नियमों को आपके लिए लेकर आने की तैयारी कर रही है। जानते हैं, इस लेख के माध्यम से... 
Editorial
Updated:- 2026-01-05, 16:42 IST

दोस्तों के साथ घूमने जाना हो, लोग बाली को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं, लेकिन इंडोनेशिया का सबसे खूबसूरत द्विप अपने ट्रेवल टूरिज्म प्लान में बड़ा बदलाव करने वाला है। बता दें, खबर के मुताबिक, बाहर देश से बाली में प्रवेश करने के लिए अपने फाइनेंशियल रिसोर्सेस साबित करने बेहद जरूरी है। हालांकि, अभी यह प्रस्ताव ड्राफ्ट स्टेज पर है, लेकिन इसने दुनिया भर की यात्रा के बीच में नई बहस छेड़ है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि आखिर क्यों इस नियम की जरूरत पड़ रही है और सरकार क्यों इन नियमों को लाना चाहती है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बाली ट्रिप पर जाने से पहले यात्रियों को किन चरणों का पालन करना होगा। पढ़ते हैं आगे... 

बाली के गवर्नर वेयन कोस्टर इस नीति का नेतृत्व कर रहे हैं। बता दें कि इस पहल का मुख्य लक्ष्य क्वालिटी टूरिज्म को बढ़ावा देना है। पिछले कई सालों में बाली में कई ऐसे मामले देखे गए हैं, जहां विदेशी यात्री कम पैसों के साथ वहां आ रहे हैं और फंड खत्म होने पर वहां गलत काम कर रहे हैं या स्थानीय कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। 

2 - 2026-01-05T161033.484

कुछ मामलों में तो पर्यटनों की गलत गतिविधियों में शामिल होने खबरे भी सामने आ रही हैं। ऐसे में सरकार का मानना है कि इस नियम से सभी गैर कामों पर लगाम लगेगी और लोग अपने साथ सही बजट लेकर आएंगे। 

इसे भी पढ़ें - भारतीय रेलवे में कितने जोन हैं, जानें कौन सा शहर किस डिवीजन के अंतर्गत आता है?

क्या कहता है नियम?

इस नियम के अनुसार, टूरिस्ट से उनके पिछले तीन महीने के बैंक स्टेटमेंट मांगे जाएंगे। खास बात यह है कि सरकार ने कोई एक फिक्स राशि तय नहीं की है। इसके बजाय अधिकारी ये देखेंगे कि आपका बजट आपके रुकने के समय और आपके प्लान के हिसाब से पर्याप्त है या नहीं। अगर आप कम समय के लिए जा रही हैं तो आपको कम फंड की जरूरत है। अगर ज्यादा समय के लिए जा रही हैं तो आपके पास ज्यादा फंड होना जरूरी है।

1 - 2026-01-05T161031.331

जांच प्रक्रिया के दौरान बैलेंस के साथ-साथ आपकी रिटर्न टिकट और ठंड की पूरी जानकारी भी चेक की जा सकती है। इस लेख में ये सुनिश्चित होगा कि आप अपनी मर्जी से और तय समय पर वापस लौट आएंगी।

जांच प्रक्रिया के दौरान बैलेंस के साथ-साथ आपकी रिटर्न टिकट और ठंड की पूरी जानकारी भी चेक की जा सकती है। इस लेख में ये सुनिश्चित होगा कि आप अपनी मर्जी से और तय समय पर वापस लौट आएंगी। ये नियम उन लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है जो बैकपैकर यानी कम बजट वाले यात्री हैं या डिजिटल नोमेड के रूप में वहां रहकर काम करते हैं। इन लोगों को अब लंबे समय तक रुकने के लिए काफी ज्यादा फंड दिखाना पड़ सकता है।  ऐसे में इन लोगों के लिए बाली की यात्रा काफी महंगी पड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें -Flight Status Live: द‍िल्‍ली में कोहरे की वजह से लेट हो रहीं फ्लाइट्स, IGI Airport निकलने से पहले ऐसे चेक करें लाइव स्टेटस

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।