
अक्सर नौकरीपेशा वाले लोगों के मुंह से सुनने को मिलता है कि काश! हम कोई ऐसी नौकरी करते, जिसमें विदेश में बैठकर काम करना होता। हम विदेश भी घूम लेते हैं और वहां पर रहकर रिमोट वर्क भी कर पाते! अभी तक केवल यह एक सपना था, लेकिन इसे अब साकार कर दिया गया है। अगर आपके पास इंडियन पासपोर्ट है, तो आप डिजिटल नोमैड वीजा की मदद से अपना यह सपना साकार कर सकते हैं। दरअसल, साल 2022 में एस्टोनिया नाम के देश ने रिमोट वर्कर्स के लिए डिजिटल नोमैड वीजा शुरू किया था और तब से लेकर अभी तक करीब 16 देश इंडियन पासपोर्ट होल्डर्स को इस वीजा की पेशकश कर रहे हैं।
डिजिटल नोमैड वीजा एक स्पेशल वीजा होता है, जो रिमोट वर्कर्स को लंबे समय तक किसी दूसरे देश में रहने और काम करने की अनुमति देता है। आपको ट्रेडिशनल वर्क वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। इस वीजा से आपको दुनियाभर के दूसरे देशों की यात्रा करने, उनकी संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन और भाषा को सीखने का मौका मिलता है। आज हम आपको उन देशों के नाम बताने जा रहे हैं, जहां इंडियन पासपोर्ट पर डिजिटल नोमैड वीजा दिया जाता है।

15 जुलाई 2024 को थाईलैंड ने डेस्टिनेशन थाईलैंड वीजा की शुरुआत की थी। यह वीजा 5 सालों के लिए मल्टीपल-एंट्री वीजा के तौर पर डिजायन किया गया है।
डिजिटल नोमैड वीजा के तहत, हर एंट्री पर 180 दिनों तक थाईलैंड में आप ठहर सकते हैं। साथ ही, हर साल 10,000 थाई बाहट यानी 25,504 रुपये और खर्च करके आप अतिरिक्त 180 दिनों का एक्सटेंशन भी ले सकते हैं। जिन लोगों की उम्र 20 साल से ऊपर की है, वे आवेदन कर सकते हैं। इंडियन पासपोर्ट होल्डर्स के बैंक अकाउंट में कम से कम 500,000 थाई बाहट यानी 12,75,229 रुपये होने जरूरी हैं। इसके अलावा, आपके पास जॉब प्रूफ होना भी आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें - कितने प्रकार के होते हैं पासपोर्ट-वीजा और क्या है अंतर? आप भी जानें
इटली के डिजिटल नोमैड वीजा पर, आप 1 साल तक वहां पर रहकर काम कर सकते हैं। आवेदन के लिए आवेदक के पास वैलिड पासपोर्ट, पासपोर्ट साइज 2 रंगीन फोटो, भरा हुए वीजा फॉर्म के साथ लगभग 22,39,686 रुपये की एनुअल इनकम का प्रूफ, इटली में मेडिकल ट्रीटमेंट्स को कवर करने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस, आवास का प्रमाणपत्र और आपके पास नोमैड वर्कर के रूप में पिछले 6 महीनों का अनुभव प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
इंडोनेशिया के पास ऑफिशियल डिजिटल नोमैड वीजा नहीं है, लेकिन इंडियन पासपोर्ट होल्डर्स E33G वीजा के साथ 1 साल तक वहां रहकर काम कर सकते हैं। इंडोनेशिया में रिमोट वर्क करने के लिए आपके पास 1,73,061 रुपये का बैंक बैलेंस और आपकी एनुअल इनकम 51,91,830 रुपये होनी चाहिए।
ग्रीस नॉन-ईयू निवासियों को डिजिटल नोमैड वीजा देता है, जो इंडियन रिमोट वर्कर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बनाता है। इसकी वजह से यह जगह इंडियन रिमोट वर्कर्स के लिए अच्छा ऑप्शन बन जाता है। इस वीजा के आवेदन के लिए आपके पास ग्रीस के बाहर एम्प्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट या इंडिपेंडेंट वर्क का प्रूफ, आपके पास 3,16,106 रुपये प्रति माह का इनकम सर्टिफिकेट, हेल्थ इंश्योरेंस, एक कवर लेटर और मेडिकल सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके अलावा, विदेश मंत्रालय (नई दिल्ली) की तरफ से पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट और एक कन्फर्म रिटर्न फ्लाइट टिकट होना आवश्यक है।
इसे भी पढ़ें - क्या है डंकी रूट, कैसे बिना वीजा के दूसरे देश जाते हैं लोग? सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है चर्चा

वैसे तो जर्मनी के पास डिजिटल नोमैड वीजा नहीं है, लेकिन देश फ्रीलांस वीजा देता है। इस वीजा का आवेदन केवल क्रिएटिव, मेडिकल टेक्निकल, टीचिंग या एडवाइजरी फील्ड के प्रोफेशनल्स ही कर सकते हैं। जर्मनी में एक साल तक रहने के लिए आपके पास 1,15,772 रुपये प्रति माह का इनकम सर्टिफिकेट होना चाहिए। आपको बता दें कि सभी डॉक्यूमेंट्स और फॉर्म जर्मन भाषा में ट्रांसलेटेड होने चाहिए।
क्रोएशिया डिजिटल नोमैड वीजा पर 6 महीने से लेकर 1 साल तक देश में रहने और काम करने की अनुमति प्रदान करता है। इस वीजा के आवेदन के लिए आवेदक फ्रीलांसर, सैलरीड कर्मचारी या सेल्फ-एम्प्लॉयड होना चाहिए। उसके पास वैलिड पासपोर्ट और हर महीने कम से कम 2,59,580 रुपये का इनकम सर्टिफिकेट होना चाहिए। क्रोएशिया में रहने के लिए लीज एग्रीमेंट होना जरूरी है। जब आपकी एप्लीकेशन वेरिफाई हो जाती है, तो आपको 30 दिनों के भीतर अपना Temporary Croatian Address रजिस्टर करना होगा।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।