herzindagi
what is donkey route

क्या है डंकी रूट, कैसे बिना वीजा के दूसरे देश जाते हैं लोग? सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक हो रही है चर्चा

शाहरुख खान की फिल्म डंकी के बाद एक बार फिर से डंकी रूट शब्द खबरों का हिस्सा बन गया है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आखिर डंकी रूट क्या होता है और कैसे लोग बिना वीजा के दूसरे देश जाते हैं? आइए, यहां डिटेल से जानते हैं डंकी रूट और इसके खबरों में होने की वजह के बारे में।
Editorial
Updated:- 2025-02-10, 12:52 IST

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार ने आते ही देश में अवैध रूप से रहने वाले लोगों को डिपोर्ट करना शुरू कर दिया है। हाल ही में अमेरिका से एक सैन्य विमान भारत भी आया है, जिसमें लोगों को हथकड़ियां और बेड़ियां पहनाकर वापस भेजा गया है। भारतीयों को इस तरह से हथकड़ी और बेड़ियों के साथ भेजने का मुद्दा सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। लेकिन, आज हम यहां इस मुद्दे पर नहीं, बल्कि यह बात करने जा रहे हैं कि कैसे आखिर अवैध या बिना वीजा के किस तरह से लोग अमेरिका या अन्य विकसित देशों में जाते हैं।

अमेरिका से भारतीय नागरिकों को वापस भेजे जाने के बाद एक बार फिर से डंकी शब्द सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। इससे पहले यह शब्द साल 2023 में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म के साथ लाइमलाइट में आया था। अगर आपने शाहरुख खान की फिल्म डंकी देखी है तो आप इस शब्द का मतलब बखूबी जानते होंगे, लेकिन अगर आप फिल्म देखने से चूक गए हैं तो यहां हम बताने जा रहे हैं कि आखिर डंकी रूट क्या है और कैसे लोग अवैध तरह से अमेरिका पहुंचते हैं।

क्या हैं डंकी रूट?  

America deports illegal residents

डंकी रूट को समझने से पहले यह समझ लें कि अगर आप बिना वीजा और डॉक्यूमेंट्स के किसी देश में जाते हैं, तो वह अवैध माना जाता है। हालांकि, अगर किन्हीं दो देशों के बीच संबंध अच्छे हैं तो वीजा की जरूरत नहीं होती है आप इसका उदाहरण भारत और नेपाल से समझ सकते हैं। अब हम बात कर रहे हैं कि डंकी रूट क्या है और लोग किस तरह से विकसित देशों में नौकरी और अच्छी जिंदगी की तलाश में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

पंजाब की भाषा में एक जगह से दूसरी जगह कूदने के लिए डुंकी शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, यहीं से डंकी रूट भी बोलचाल में आया है। डंकी रूट को अवैध रास्ता माना जाता है, जिसका इस्तेमाल बिना वीजा और कानूनी दस्तावेजों के दूसरे देश में जाने के लिए किया जाता है। यह तरीका केवल गैरकानूनी नहीं है, बल्कि खतरनाक भी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई बार देश की सीमाएं लांघते हुए लोग अपनी जान से भी हाथ धो बैठते हैं। 

इसे भी पढ़ें: क्या वीजा के लिए फर्जी शादी करते हैं लोग?

कैसे काम करता है डंकी रूट?

ऐसा नहीं होता है कि विकसित देशों में अवैध तरह से जाने वाले लोग अपना बैग लेते हैं और निकल पड़ते हैं। इसके पीछे एक पूरी प्रक्रिया काम करती है। जी हां, इस प्रक्रिया में मानव तस्कर यानी ह्यूमन ट्रैफिकर्स लोगों से बड़ी रकम लेते हैं और उन्हें विकसित देशों तक पहुंचाने का दावा करते हैं। कमाल की बात यह है कि यह तस्कर हवाई जहाज या ट्रेन में नहीं, बल्कि लोगों को जंगलों, रेगिस्तान और समुद्र के रास्ते सामान लेकर जा रहे कार्गो शिप्स आदि से यात्रा करवाते हैं। इस दौरान कई बार लोगों के सामने गिरफ्तारी, लूटपाट और जान गंवाने की स्थिति बन जाती है।

शाहरुख खान की फिल्म में भी दिखती है डंकी रूट की झलक! 

donkey route shah rukh khan movie

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की साल 2023 में आई डंकी फिल्म में भी इस रूट के बारे में डिटेल से समझाया गया है। फिल्म की कहानी में चार दोस्त अमेरिका जाकर सेटल होने और अच्छी नौकरी का सपना देखते हैं। लेकिन, उन्हें वीजा नहीं मिलता है। ऐसे में वह निराश हो जाते हैं, लेकिन फिर उन्हें एक एजेंट मिलता है जो लाखों रुपये के बदले अमेरिका पहुंचाने का वादा करता है।

इसे भी पढ़ें: Golden visa: क्या है गोल्डन वीजा और यह किसे मिलता है? आप भी जानें

शाहरुख खान की फिल्म में चारों दोस्त पैसों का इंतजाम करते हैं डंकी रूट से विदेश के लिए निकल पड़ते हैं, जहां उन्हें नदी, रेगिस्तान, जंगल, वॉर एरिया और अमानवीय स्थितियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, विदेश पहुंचने के बाद जब वह पकड़े जाते हैं तो उनके सामने अपने देश में खतरा होने का झूठ बोलने और असाइलम मांगने की सलाह दी जाती है।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।