herzindagi
how many railway zones in indian railways know which city comes under division

भारतीय रेलवे में कितने जोन हैं, जानें कौन सा शहर किस डिवीजन के अंतर्गत आता है?

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक फैला रेलवे नेटवर्क न केवल शहरों को जोड़ता है, बल्कि गांवों, कस्बों और दूर-दराज के इलाकों को भी कवर करता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-04, 10:00 IST

भारतीय रेलवे देश का एक ऐसा साधन है, जिसने लाखों लोगों की जिंदगी आसान बनाई है। लंबी दूरी की यात्रा कम समय में तय करने के लिए ट्रेन से अच्छा साधन देश में और कोई नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हर यात्री फ्लाइट से सफर नहीं कर सकता। क्योंकि, बजट में यात्रा के लिए फ्लाइट हर किसी के लिए संभव नहीं हो सकता। यही वजह है कि भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। छात्र, नौकरीपेशा लोग, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवार के लिए सबसे पहले पसंदीदा साधन ट्रेन है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारतीय रेलवे के जोन के बारे में जानकारी देंगे। भारतीय रेलवे में कितने जोन है और यह किन-किन शहरों तक फैला हुआ है, इसके बारे में आप विस्तार से पढ़ पाएंगी।

भारतीय रेलवे में कितने जोन हैं?

भारत में रेलवे के कुल 19 जोन है, जिसमें एक मेट्रो रेलवे भी शामिल है। ट्रेन के संचालन, यात्रियों के सफर, ऐतिहासिक कनेक्टिविटी और माल ढुलाई जैसे कारक को देखते हुए इन्हें 19 जोन में बांटा गया है। हर जोन अलग-अलग तरह से काम करता है।

how many railway zones in indian railways know which city comes under division

भारतीय रेल को जोन में क्यों बांटा गया है?

सभी जोन का मुख्यालय और महाप्रबंधक (GM) होता है, जो मंडल रेल प्रबंधक (DRM) से सहायता लेते हैं और उन्हें रिपोर्ट करते हैं। भारत में यात्रियों की भीड़ और नेटवर्क को देखते हुए इसे अलग-अलग जोन में बांटा गया है। डिवीजन में बंटे होने की वजह से इनकी सुविधाओं पर नजर रखना और सेफ्टी पर ध्यान रखना आसान होता है। हर जोन की जिम्मेदारी एक मुख्यालय और महाप्रबंधक को सौंपी गई है, जो उस क्षेत्र में चल रही रेल सुविधा पर नजर रखती है।

इसे भी पढे़ं- IRCTC का नया धमाका; दिल्ली से बस इतने में घूम आएं 5 खूबसूरत शहर, पैकेज देख तुरंत बैग कर लेंगी पैक

how many railway zones in indian railways know which city comes under divisions

भारत में सबसे पहले कहां चली थी ट्रेन?

भारत में 1853 में मुंबई से ठाणे के बीच पहली ट्रेन चली थी। भारतीय रेलवे को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क माना जाता है। यह एशिया का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क है। हर दिन ट्रेन से लाखों लोग यात्रा करते हैं, फिर भी कई लोग टिकट नहीं मिलने की वजह से सफर नहीं कर पाते।

इसे भी पढ़ें- साल 2026 को खास बनाने के लिए यहां देखें 3 सबसे सस्ते टूर पैकेज, अभी से बुक कर लें वरना नहीं मिलेगा मौका

  1. मध्य रेलवे - मुंबई
  2. पूर्व मध्य रेलवे - हाजीपुर
  3. पूर्वी तट रेलवे - भुवनेश्वर
  4. पूर्वी रेलवे - कोलकाता
  5. कोंकण रेलवे - नवी मुंबई
  6. मेट्रो रेलवे - कोलकाता
  7. उत्तर मध्य रेलवे - प्रयागराज
  8. पूर्वोत्तर रेलवे - गोरखपुर
  9. उत्तर-पश्चिम रेलवे - जयपुर
  10. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे - गुवाहाटी
  11. उत्तर रेलवे - दिल्ली
  12. दक्षिण मध्य रेलवे - सिकंदराबाद
  13. दक्षिण तटीय रेलवे - विशाखापट्टनम
  14. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे - बिलासपुर
  15. दक्षिण पूर्व रेलवे - कोलकाता
  16. दक्षिण पश्चिम रेलवे - हुबली
  17. दक्षिण रेलवे - चेन्नई
  18. पश्चिमी मध्य रेलवे - जबलपुर
  19. पश्चिम रेलवे - मुंबई

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।