Job Opportunity 2024: इंजीनियरिंग करने वालों के लिए इस क्षेत्र में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। दरअसल, रामागुंडम फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड ने इंजीनियर, चिकित्सा अधिकारी, केमिकल लैब जैसे विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 मार्च 2024 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट rfcl.co.in पर विजिट करना होगा।
हालांकि, आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई तो कर सकते हैं। पर इसके बाद आपको नोटीफिकेशन में बताए गए पते पर भी फॉर्म की एक कॉपी पोस्ट करनी होगी। जानकारी के लिए बता दें, ये वैकेंसी कुल 27 रिक्त पदों के लिए है। तो चलिए अब जानते हैं कि किन-किन पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। साथ ही, इसके लिए निर्धारित योग्यता और शुल्क के बारे में भी विस्तार से जानेंगे।
इंजीनियर पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के पास बीटेक या बीई की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं, सीनियर केमिस्ट पद के लिए उम्मीदवार के पास केमिस्ट्री से एमएससी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, चिकित्सा अधिकारी पदों के लिए कैंडिडेट के पास संबंधित विषय में एमडी या एमएस की डिग्री होने के साथ साथ एमबीबीएस की डिग्री भी होना अनिवार्य है।
इन पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट की अधिकतम उम्र 30 वर्ष ही होनी चाहिए। हालांकि, कुछ वर्गों को इसमें छूट भी दी जाएगी। इसकी विस्तृत जानकारी के लिए जारी विज्ञापन को चेक कर सकते हैं।
इन पदों पर भर्ती के लिए ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट को आवेदन शुल्क के तौर पर 700 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं एससी और एसटी श्रेणी को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
इसे भी पढ़ें- क्या है SWAYAM Plus पोर्टल, जानें छात्रों को कब और कैसे मिलेगा इसका फायदा?
शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट का चयन सिर्फ इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। ऐप्लिकेशन फॉर्म के बारे में अधिक जानकारी आप यूं तो जारी विज्ञापन से ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से नोटिफिकेशन पर क्लिक करके भी डायरेक्ट डिटेल्स पढ़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- फ्री में NEET-JEE की तैयारी कराएगी सरकार, जानें किसे मिलेगा फायदा और कैसे?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।