आमतौर पर, लोग यह मानते हैं कि ऑफिस में पेपर्स को आर्गेनाइज्ड तरीके से रखना बेहद आवश्यक होता है। यह सच है कि ऑफिस में कई तरह के पेपर्स होते हैं, लेकिन घर पर भी कागजों की कमी नहीं होती। राशन के बिल से लेकर बिजली के बिल और पर्सनल डॉक्यूमेंट्स तक ऐसे कई पेपर्स होते हैं, जो घर में मिल जाते हैं। इनमें से कुछ पेपर बेकार होते हैं, जिन्हें आप बाहर कर देते हैं। वहीं, कुछ कागज बेहद काम के होते हैं और इन्हें संभालकर रखना बेहद आवश्यक हो जाता है।
ऐसे में घर में मौजूद इन कागजों को आर्गेनाइज्ड करके रखना चाहिए ताकि जब भी आपको इनकी जरूरत हो, यह आपको झट से मिल जाएं। वहीं दूसरी ओर जब आप तरह-तरह के कागज को आर्गेनाइज्ड तरीके से रखती हैं तो इससे आपका घर बिखरा हुआ नजर नहीं आता। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पेपर को आर्गेनाइज तरीके से रखने के कुछ आइडियाज शेयर कर रहे हैं-
जब बात पेपर्स को आर्गेनाइज करने की हो तो इसका सबसे पहला स्टेप है डिक्लटर करना। हम सभी के घर में ऐसे कई पेपर्स होते हैं, जिनकी हमें वास्तव में कोई आवश्यकता नहीं होती है। फिर भी हम उन्हें ऐसे ही रखते चले जाते हैं, जिससे कागजों का एक भंडार इकट्ठा हो जाता है। इसलिए पेपर को आर्गेनाइज करने से पहले उन बेकार पेपर्स को घर से बाहर कर दें। इससे आपके लिए बाद में अपने घर को आर्गेनाइज करना अधिक आसान हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें:इन आसान टिप्स की मदद से घर में फाइलों को करें आर्गेनाइज
घर में मौजूद पेपर्स को आर्गेनाइज करने का यह एक बेहद आसान तरीका है। इसके लिए आपको बस कुछ फाइल्स की जरूरत होगी। आप इन फाइल के उपर लेबलिंग कर दें। मसलन, एक फाइल बिल्स तो एक जरूरी डॉक्यूमेंट्स तो अन्य में दवाईयों के पर्चे रखें। इस तरह, जब सभी फाइल के उपर लेबलिंग होगी तो आपके लिए किसी भी कागज को ढूंढना बेहद आसान होगा। आप इन सभी फाइल्स को एक खास कैबिनेट में रख दें।
घर में ऐसे कई कागज भी होते हैं, जिन्हें कैबिनेट में रखना अच्छा विचार नहीं माना जाता है। दरअसल, अगर आपके घर में मैगजीन है या फिर कोई इनविटेशन कार्ड है तो इसे यूं ही इधर-उधर रखने के स्थान पर आप एकवॉल पर हैंगिंग आर्गेनाइजरको प्लेस करें। आप इसमें कुछ ऐसे कागज या डॉक्यूमेंट्स को रख सकती हैं, जिनकी आपको बार-बार आवश्यकता पड़ती है।
आजकल मार्केट में कई तरह के डॉक्यूमेंट आर्गेनाइजर भी अवेलेबल हैं। इन आर्गेनाइजर की मदद से घर में फैले कागजों से लेकर फाइल्स व कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट बुकलेट आदि को आर्गेनाइज करना काफी आसान हो जाता है। यह एक बिग फाइल से लेकर मूविंग रैक के रूप में अवेलेबल हैं। आप अपनी जरूरत के अनुसार इन्हें सलेक्ट कर सकती हैं और घर को अधिक आर्गेनाइज्ड बना सकती हैं।
अगर आपके घर में कागज अधिक होते हैं तो ऐसे में फाइल का इस्तेमाल करना शायद आपके लिए लाभदायक ना हो। ऐसे में आप बाइंडर को यूज करें। इसमें अपेक्षाकृत आप अधिक कागजों को रख सकती हैं। इतना ही नहीं, सभी कागजों को आर्गेनाइज्ड तरीके से रखने के लिए आप कलर कोड यूज करें।
इसे जरूर पढ़ें:किचन कैबिनेट को आर्गेनाइज करने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स
मसलन, हर बाइंडर के लिए एक अलग कलर चुनें और उस पर लेबलिंग भी करें। इसके बाद आपके लिए अपने सभी कागजों को मैनेज करना आसान हो जाएगा।
अब आप अपने घर के जरूरी कागजात को किस तरह आर्गेनाइज करना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।