आज मोबाइल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। यही वजह है कि आज लगभग हर व्यक्ति के पास स्मार्टफोन रहता है। अगर 5 मिनट को भी फोन न मिले तो हम परेशान हो जाते हैं। ऐसे में अगर फोन चोरी हो जाए या फिर खो जाए, तो लंबा नुकसान हो जाता है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने खोए हुए फोन की लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में-
फोन खोने पर आप IMEI की मदद से लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। बता दें कि IMEI नंबर उस हर डिवाइस में होता है जिसमें नेटवर्क का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में हर डिवाइस पर 15 अंकों का नंबर दिया होता है। ये आपको अपने डिवाइस के बॉक्स, बिल और बैटरी लगाने वाली जगह दिया जाता है। इसके अलावा फोन से *06# डायल करने से IMEI नंबर मिल जाएगा। जिसके जरिए आप अपने फोन की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-अगर फोन हो गया है चोरी तो अपने Paytm और गूगल पे अकाउंट को ऐसे करें डिलीट
इसे भी पढ़ें-फ़ोन मेमोरी जल्दी फुल हो जाती है तो अपनाएं ये टिप्स, रहेगा हमेशा स्पेस
अगर आपके पास IMEI नंबर नहीं है, तो ऐसे में आप गूगल की मदद से फोन की लोकेशन ट्रैक कर सकती हैं। इसके लिए आपको अकाउंट के डैशबोर्ड में जाना होगा, यहां पर जाकर आप बड़ी हा आसानी से IMEI नंबर का पता लगा सकते हैं।
तो ये थे वो आसान तरीके जिनकी मदद से खोए हुए फोन को खोजा जा सकता है। हमारा यह आर्टिकल अगर आपको पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit-freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।