CTET 2024 Admit Card Release Date: दिसंबर के दूसरे हफ्ते में होगी सीटीईटी परीक्षा,जानें कब तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही CTET एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार CBSE CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
ctet admit card 2024

CTET 2024 Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों को CTET परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल साइट ctet.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

सीटीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है, जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का उद्देश्य केवीएस, एनवीएस और अन्य जैसे केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षकों के रूप में नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करना है।

CTET 2024 परीक्षा तिथि क्या है? (CTET 2024 Exam Date)

CTET 2024 Exam Date

सीटीईटी परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 को आयोजित होने वाली है। दो शिफ्ट में दो पेपर होंगे- पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सीटीईटी पेपर II सुबह की शिफ्ट में और पेपर I शाम की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। वे अभ्यर्थी जो दोनों स्तरों (कक्षा I से V और कक्षा VI से VIII) के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपर (पेपर I और पेपर II) देने होंगे।

इसे भी पढ़ें-SSC GD Exam Date 2025: एसएससी जीडी, सीजीएल टियर-2 एग्जाम डेट शीट जारी, परीक्षा में बैठने से पहले जान लें रूल्स वरना नहीं मिलेगी एंट्री

सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 कब हो सकता है जारी?

सीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से एक हफ्ते पहले जारी किया जाता है। CTET 2024 देने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में अपना एडमिट कार्ड और सरकार द्वारा जारी वैलिड आई कार्ड जैसे आधार या पैन कार्ड साथ ले जाना चाहिए। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी जैसे कि उम्मीदवार का नाम, एग्जाम सेंटर का नाम और पेपर का समय दोबारा जांचना चाहिए। अगर एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती है, तो इसके मामले में अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट करें और परीक्षा से पहले इसे ठीक करवा लें। (UPPSC Prelims Exam तारीख)

CTET एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें? (How To Download CTET 2024 Admit Card)

How To Download CTET 2024 Admit Card

  • सीटीईटी हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल साइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर दिख रहे CTET एडमिट कार्ड 2024 लिंक ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए उम्मीदवार अपनी डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 नजर आएगा।
  • इसके बाद अपने एडमिट कार्ड पर दी गई डिटेल्स को चेक कर डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए प्रिंट आउट करा कर अपने पास रखें।

इसे भी पढ़ें-CBSE Board Exam 2025: 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 90 से ज्यादा मार्क्स दिलाने में काम आएंगे ये टिप्स, अभी से ऐसे करें तैयारी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik, Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP