CBSE Board Exam 2025: क्या आप भी सीबीएसई 10वीं या 12वीं की परीक्षा देने वाले हैं? एग्जाम में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने का लक्ष्य बना रहे हैं? तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने बोर्ड एग्जाम में अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
बोर्ड एग्जाम की तैयारी के लिए कई बच्चे दिन भर बैठकर रीडिंग डालते हैं या यूं कहे कि नोट्स से रट्टा मारते हैं। जो कि परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए सही तरीका नहीं है। रटने की अपेक्षा अगर आप सही प्लानिंग और सिलेबस को ध्यान में रखते हुए रुटीन अनुसार अपनी पढ़ाई करते हैं, तो यह तरीका आपके अच्छे मार्क्स लाने में काम का हो सकता है। इसी के साथ आइए जानते हैं कि 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में 90 प्रतिशत अंक कैसे प्राप्त किए जा सकते हैं।
सिलेबस और एग्जाम का पैटर्न समझें
बोर्ड एग्जाम में 90 प्लस स्कोर करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप इसके सिलेबस और परीक्षा के पैटर्न के बारे में अच्छे से जान लें। सभी विषयों और उसके यूनिट से आने वाले प्रश्नो की संख्या की पूरी जानकारी ले लें। साथ ही, जिस यूनिट से ज्यादा सवाल आते हैं, उसपर अधिक फोकस करना शुरू कर दें, ताकि एग्जाम में 90 प्रतिशत या उससे ज्यादा नंबर आप ला सके।
रुटीन बनाकर पिछले 5 वर्षों के प्रश्नों को हल करें
अच्छे अंक लाने के लिए प्रैक्टिस करना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आपको कम से कम पिछले 5 वर्षों के प्रश्नों को हल करना चाहिए। इससे आपको परीक्षा के आने वाले सवालों के लेवल का अंदाजा लग सकता है। आप यह भी जानेंगे कि परीक्षा के दबाव में लंबे या कठिन प्रश्नों से कैसे निपटा जा सकता है। इसके लिए आप बोर्ड द्वारा जारी किए गए सैंपल पेपर या बाजार में उपलब्ध किसी अन्य विश्वसनीय सैंपल पेपर का उपयोग कर सकते हैं। इससे आपको समय प्रबंधन का भी आइडिया लग जाएगा।
इसे भी पढ़ें-CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई 10वीं एग्जाम डेट शीट जल्द होगी जारी, यहां देखें बोर्ड परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट्स
बोर्ड एग्जाम में अंग्रेजी की तैयारी के लिए क्या करें?
अंग्रेजी विषय की तैयारी करने के लिए आपको प्रतिदिन कम से कम एक घंटा देना होगा। इसमें आप निबंध, पत्र और रिपोर्ट लिखने का अभ्यास कर सकते हैं। इससे रचनात्मक लेखन में मदद मिल सकती है, जो कि सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में अच्छा स्कोर करने में काम आ सकता है। विषयों और पात्रों को समझने के लिए निर्धारित पाठ्य पुस्तकों को पढ़ें, ताकि आप कहानी से आने वाले सवालों का आसानी से जवाब दे सकें।अगर आप कहानी पढ़ते हैं तो आपको अलग से क्वेश्चन और उसके आंसर याद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आप बेहतरीन तरीके से परीक्षा में लिख भी पाएंगे।
इसे भी पढ़ें-बोर्ड एग्जाम के दौरान हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये टिप्स
गणित और विज्ञान की तैयारी ऐसे करें
गणित और भौतिकी जैसे विषयों में सूत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कैलकुलस, बीजगणित और मेंसोरेशन जैसे सिलेबस के प्रश्न सूत्रों पर आधारित होते हैं। इन सूत्रों का नियमित रूप से अभ्यास करते रहें। परीक्षा के दौरान उन्हें भूले नहीं, इसके लिए आपको बहुत अच्छे से सारे फॉर्मूले को याद रखना होगा।
विज्ञान विषयों के लिए आपको मूल अवधारणाओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए। भौतिकी और रसायन विज्ञान में उनके कॉन्सेप्ट को याद रखने के लिए आपको उन्हें कल्पना करने का प्रयास करना चाहिए। इससे सारे कॉन्सेप्ट क्लियर होंगे और आप एग्जाम में बेहतरीन परफॉर्म कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें-बोर्ड एग्जाम से पहले बच्चों की डाइट और लाइफस्टाइल में करें ये बदलाव
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों