क्या आपको भी लगता है कि महिलाएं एक उम्र के बाद करियर में आगे नहीं बढ़ सकती हैं? क्या आप भी इस धारणा को सच मानते हैं? दरअसल, समाज में अक्सर यह धारणा होती है कि महिलाओं के लिए करियर शुरू करने का "सही समय" उनका युवावस्था होता है। हालांकि यह सोच बिल्कुल गलत है। किसी भी उम्र में महिलाएं अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार करियर शुरू कर सकती हैं और सफलता भी प्राप्त कर सकती हैं। बस जरूरत है तो दृढ़ संकल्प, धैर्य और लचीलेपन की। अगर महिला में किसी भी तरह की कोई स्किल है, तो उन्हें कभी भी करियर को लेकर परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये हम नहीं बल्कि एक्सपर्ट कहते हैं। दरअसल, 40 साल की उम्र में महिलाओं को करियर बनाने से संबंधित हमन Gradding.Com की फाउंडर ममता शेखावत से बात की। उन्होंने इस प्रश्न का काफी बेहतर ढंग से जवाब देते हुए कुछ टिप्स भी साझा किए हैं, जिसे आप भी पढ़ सकती हैं।
इसका जवाब है- हां बिल्कुल महिलाएं 40 साल की उम्र में भी अपने करियर शुरुआत कर सकती हैं। इसके लिए उनके अंदर जुनून होना जरूरी है। ताकि वह समाज की कुरीतियों और सोच से आगे बढ़ सकें। हमारी एक्सपर्ट ने उन महिलाओं के लिए कुछ राय भी दिए है्ं, जिसे फॉलो करके आप अपने करियर की गाड़ी को आगे बढ़ा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं..
एक्सपर्ट उन महिलाओं को राय देते हुए कहती हैं कि सबसे पहले आपको अपने कौशल, शक्तियों और रुचियों का मूल्यांकन करना होगा। ताकि आप इस पर विचार कर सकें कि आपको क्या करने में आनंद आता है और आप किसमें अच्छे हैं। इससे आपको करियर मार्ग चुनने में मदद मिलेगी और आपके अंदर जुनून पैदा करने का भी काम करेगा।
अपने इंटरेस्ट को जानने के बाद जरूरत है कि आप उस क्षेत्र के बारे में रिसर्च करके पूरी जानकारी हासिल करें। इसके बाद, अपनी स्किल को पहचान कर उसपर काम करना शुरू कर दें।
सबकुछ सोच विचार करने के बाद अब बारी आती है- उस फिल्ड के लोगों से नेटवर्किंग बनाने की। आपको सोशल मीडिया और फैमिली या दोस्तों के माध्यम से अपना पेशेवर नेटवर्क बनाना चाहिए। फिर आप चाहें बिजनेस सेटअप करना चाहती हों या फिर किसी कंपनी में काम करना हो। किसी भी काम में नेटवर्किंग बहुत बड़ा रोल अदा करता है।
अगर आप किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब के बारे में सोच रही हैं, तो आपको एक रिज्यूमे तैयार कर लेना चाहिए। तभी आप कहीं भी जॉब के लिए अप्लाई कर सकती हैं।
40 साल की उम्र में एक नया करियर शुरू करने में असफलताओं और अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है। चुनौतियों का सामना करते रहें। याद रखें कि आगे बढ़ने वाला हर कदम आपको अपने करियर के लक्ष्यों को प्राप्त करने के करीब लाता है।
इसे भी पढ़ें-इन सेक्टर में महिलाओं को मिल सकता है बेस्ट करियर ऑप्शन, रुचि के अनुसार कर सकती हैं सिलेक्ट
नए अनुभवों के लिए अपने आप को बिल्कुल तैयार रखें। इस बीच आपको कई सारी परिवर्तनों का सामना करना पड़ेगा, सब के लिए आपको हमेशा रेडी रहना होगा। इसमें मानसिक लचीलापन ही आपका साथी होगा।
इसे भी पढ़ें- 5वीं पास महिलाएं भी घर बैठे इन तरीकों से कर सकती हैं कमाई
एक मेंटर या करियर कोच की तलाश करें जो आपके नए करियर में बदलाव के दौरान आपका मार्गदर्शन और सहायता कर सके। उनके सलाह आपको नए सिरे से शुरुआत करने की चुनौतियों से निपटने में मदद कर सकती है।
इसे भी पढ़ें- सिलाई-बुनाई में हैं माहिर? तो इस तरह से बना सकती हैं डिजाइनर क्षेत्र में करियर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।