herzindagi
can a  year old woman get a job

5वीं पास महिलाएं भी घर बैठे इन तरीकों से कर सकती हैं कमाई

आज के दौर में 5वीं पास महिलाओं के लिए भी घर बैठे पैसे कमाने के कई विकल्प उपलब्ध हैं। अगर आप भी आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं, तो यहां से आइडिया ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-04-15, 15:19 IST

हर महिला आज की तारीख में आत्मनिर्भर होना चाहती हैं। हालांकि, सभी के लिए जॉब कर पाना संभव नहीं हो पाता है। क्योंकि महिलाएं ऐसी भी हैं, जो अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई हैं। पर, आज का दौर स्किल का है। अगर आप 5 वीं पास भी हैं और आपके अंदर किसी भी तरह की स्किल है, तो आप घर बैठे भी अच्छी कमाई कर सकती हैं। जी हां, अब, इसके लिए आपको कई ऐसे विकल्प मिल जाएंगे, जिससे आप खुद के पैरों पर खड़ी हो सकती हैं। दरअसल, आज हम आपको ऐसे ही कुछ तरीके बताने वाले हैं, जिससे आपको सेल्फ डिपेंडेंट बनने में मदद मिल सकती है।

गृहणियां घर बैठे कैसे कर सकती हैं अच्छी कमाई?

tiffin service job

टिफिन सेवा

अगर आप कुकिंग में एक्सपर्ट हैं, तो घर पर स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन बनाकर आसपास के लोगों को टिफिन सेवा प्रदान कर सकती हैं। आज के समय में पढ़ाई या जॉब करने के लिए कई लोग अपने घर को छोड़ बैचलर रहते हैं और उन्हें  घर का खाना पसंद तो होता है। पर, होटलों में खाना पड़ता है। ऐसे में, आप घर बैठे टिफिन सर्विस शुरू कर सकती हैं।

बुटीक का काम

career option for women

यदि आप सिलाई में अच्छी हैं, तो इसके लिए जरूरी नहीं कि आप पढ़ी-लिखी हों ही। इसकी मदद से आप घर पर ही एक छोटा सा बुटीक खोल सकती हैं। महिलाओं के लिए कपड़े, लहंगे, ब्लाउज, सूट आदि सिल सकती हैं। घर बैठे काम करने का यह भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें- सिलाई-बुनाई में हैं माहिर? तो इस तरह से बना सकती हैं डिजाइनर क्षेत्र में करियर

मेहंदी लगाना

अगर आपके अंदर क्रिएटिविटी है और आप मेहंदी भी अच्छी लगा लेती हैं, तो आप शादियों और अन्य उत्सवों के लिए मेहंदी लगाने का काम कर सकती हैं। इसके लिए घर में ही एक छोटा सा ऑफिस भी ओपन कर सकती हैं। 

आचार या मुरब्बा बनाना

th pass women career options

 

पढ़ी-लिखी न होने के बावजूद महिलाओं के अंदर कई सारे ऐसे स्किल भी होते हैं, जो उन्हें बेहतर बनाने में उनकी मदद करते हैं। इसी में से एक है- घर पर स्वादिष्ट अचार, मुरब्बा या चटनी आदि बनाना। ये ऐसे आइटम हैं, जो लगभग हर किसी को पसंद आते ही हैं। ऐसे में, आप चाहें तो इसे बनाकर बेच भी सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- इन सेक्टर में महिलाओं को मिल सकता है बेस्ट करियर ऑप्शन

 

हस्तशिल्प

आप घर पर बैठे मोतियों से हार, कंगन, झुमके आदि बनाकर बेच सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपको बुनाई या कढ़ाई में भी रूचि है, तो आप कपड़ों पर ऐसी कलाकारी करके पैसे कमा सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें- जॉब के साथ कर सकते हैं पढ़ाई भी, यहां जानें टाइम मैनेज करने के सीक्रेट टिप्स

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।