herzindagi
best female career options

Career Option: इन सेक्टर में महिलाओं को मिल सकता है बेस्ट करियर ऑप्शन, रुचि के अनुसार कर सकती हैं सिलेक्ट

कुकिंग से लेकर साइंस-टेक्नोलॉजी तक हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपने हुनर से नाम कमाया है। आज भी वह समाज में काफी आगे बढ़ रही हैं। इसी के साथ आइए जानते हैं महिलाओं के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन के बारे में।
Editorial
Updated:- 2024-03-28, 11:10 IST

Best Career Options: वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों के साथ हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। किसी किसी फील्ड में तो महिलाएं पुरुषों से भी आगे निकल चुकी हैं। घर संभालने से लेकर देश संभालने तक हर फील्ड में महिलाओं ने अपना परचम लहराया है। 

हालांकि, कई महिलाएं अपने कंफर्ट जोन को देखते हुए अपने करियर का चुनाव करती हैं। ऐसे में अगर आप भी जीवन में सफलता पाने के लिए कुछ करना चाहती हैं, तो यहां से अपने करियर के लिए आइडिया ले सकती हैं। दरअसल, यहां हमने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए बेस्ट नौकरियों की लिस्ट तैयार की है। यहां से आप अपनी रुचि के अनुसार बेहतर ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकती हैं।

कुकिंग में करियर 

Best Career Options

अगर आपको कुकिंग में इंटरेस्ट है और आप अच्छा खाना भी बना लेती हैं, तो आप कुकिंग में अपना करियर बना सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो घर से ही टिफिन सर्विस शुरू कर सकती हैं। या फिर ऑनलाइन फूड डिलीवरिंग साइट्स के माध्यम से भी लोगों तक खाना बनाकर डिलीवर कर सकती हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो तरह-तरह की डिशेज बनाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करके ऑनलाइन अर्निंग कर सकती हैं। हालांकि, इसके लिए आपको थोड़ी बहुत ट्रेनिंग लेने की जरूरत पड़ सकती है। पर हां, घर बैठे आपके लिए यह ऑप्शन बेस्ट साबित हो सकता है।(फूड स्टाइलिस्ट में करियर बना करें शानदार कमाई)

हॉबी क्लासेस 

अगर आप कढ़ाई, बुनाई, सिलाई, पेंटिंग पोएट्री, योगा, सिंगिंग या डांसिंग आदि किसी भी चीज में एक्सपर्ट हैं, तो आप अपने करियर के तौर पर इसे चुन सकती हैं। यानी की अपने पसंदीदा फील्ड का चुनाव करने के बाद आप एक हॉबी क्लासेस कंडक्ट कर सकती हैं। इसके लिए आप चाहें तो सोशल मीडिया का भी सहारा ले सकती हैं। या फिर घर बैठे भी अपनी क्लासेस को स्टार्ट कर सकते हैं। आज के डेट में हर कोई स्किल सिखाना चाहता है। ऐसे में आपकी कमाई अच्छी हो सकती है।  धीरे-धीरे आप इस फील्ड में काफी ग्रो भी कर सकती हैं।

एजुकेशन फील्ड में करियर

Best Career Options in education field

महिलाओं के लिए एजुकेशन फील्ड में करियर सबसे बेस्ट और सुविधाजनक माना जाता है। इसके लिए आप चाहें तो बच्चों को घर से ही ट्यूशन ले सकती हैं। वहीं, अगर आप बाहर निकल कर  पढ़ाना चाहती हैं, तो इस फील्ड में प्राइमरी टीचर, जूनियर टीचर बनने के अलावा विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पदों पर भी नौकरी पा सकती हैं। इस सेक्टर में आपको वेतन भी अच्छा मिलेगा। साथ ही सुविधाएं भी बेहतर मुहैया करवाई जाएगी।

फ्रीलांस राइटिंग 

अगर आपको पढ़ने और लिखने में रुचि है और आप किसी भी विषय पर अच्छा रिसर्च कर सकती हैं, तो आप घर बैठे फ्रीलांस राइटिंग का कम कर सकती हैं। ऐसी बहुत सी वेबसाइट है, जो अपनी कंपनियों के लिए फ्रीलांसर हायर करते हैं। इसके लिए राइटर्स को उनकी स्टोरी काउंट के हिसाब से सैलरी भी दी जाती है। ऐसे में, आप घर बैठे अच्छी कमाई कर सकती हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो अपनी खुद की वेबसाइट पर भी ब्लॉग लिखकर पैसे कमा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-  गार्डनिंग में करियर बनाने के लिए कर सकते हैं ये कोर्सेज

मेडिकल क्षेत्र में करियर

career options in nursing

महिलाओं के लिए यह फील्ड भी अच्छा माना जाता है। अगर आपको मेडिकल फील्ड में इंट्रेस्ट है, तो आप नर्सिंग का कोर्स करके प्राइवेट हॉस्पिटल में तुरंत नौकरी पा सकती हैं। इसके अलावा, सरकारी अस्पतालों में भी वैकेंसी निकलने पर आपको नर्स की नौकरी मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें-  अच्छी ग्रोथ के साथ सेवा का मौका भी देता है नर्सिंग का क्षेत्र

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।