
Sagittarius Horoscope Today, 22 february 2026: रविवार की सुबह धनु राशि की महिलाओं में एक गजब की क्रिएटिविटी दिख रही है। आज चंद्रमा मीन राशि को छोड़कर आपके पांचवें भाव बुद्धि, प्रेम, संतान, हुनर और अचानक धन के भाव ने यानी अग्नि तत्व की मेष राशि में एंट्री कर चुका है। इसके साथ ही, चंद्रमा आज मोक्ष और क्विक एनर्जी के कारक केतु के अश्विनी नक्षत्र में गोचर कर रहा है। धनु और मेष दोनों ही अग्नि तत्व की राशियां हैं। इस उग्र गठजोड़, रविवार का दिन और केतु की रफ्तार के कारण आज का दिन किताबी ज्ञान से हटकर अपने इंटुइशन और स्किल्स जमाने का है। आज आप जो भी फैसला लेंगी, वह बहुत ही तेजी वाला होगा।छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है धनु राशि का आज का राशिफल?
दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों के मामले में आज का यह गोचर आपके दिल में एक नई धड़कन और पैशन जगाने वाला है। पांचवां भाव सीधे तौर पर आपके प्रेम जीवन और बच्चों का होता है। अगर आप शादीशुदा हैं, तो आज बच्चों की किसी अचानक मिली कामयाबी, उनकी पढ़ाई या उनके भविष्य को लेकर पति-पत्नी के बीच बहुत ही पॉजिटिव और एनर्जेटिक चर्चा होगी। सिंगल धनु महिलाओं के लिए आज किसी बहुत ही स्मार्ट , निडर और थोड़े रहस्यमयी इंसान से अचानक आंखें मिल स कती हैं। प्यार में आज कोई दिखावा नहीं, बल्कि सच्ची और खरी बातें होंगी।
उपाय: आज लाल या पीले रंग का सूती धागा लें, उसमें 5 गाठें लगाकर अपने घर के किसी पौधे में बांध दें।
नौकरी और प्रोफेशन की दुनिया में आज आपका दिमाग और आइडिया ही आपका सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र साबित होगा। पांचवां भाव आपकी अपनी काबिलियत और ज्ञान का होता है। जो महिलाएं डिजाइनिंग, टीचिंग, कंसल्टेंसी, शेयर मार्केट या अपनी बुद्धि से जुड़ा कोई भी काम क्रिएटिव फ़ील्ड्स करती हैं, आज उन्हें कोई अचानक बड़ी सफलता या अवार्ड मिल सकता है। आज ऑफिस की किसी भी मीटिंग में आपकी ओपिनियन बॉस को हैरत में डाल देगी। किसी की नकल करने के बजाय अपने असली हुनर पर भरोसा रखें, जीत पक्की है।
उपाय : काम पर जाने से पहले अपने माथे, कंठ और नाभि पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं ।
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आर्थिक मामले पर आज का यह गोचर अचानक धन लाभ और शॉर्ट-टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए एक बहुत ही शानदार योग बना रहा है। पांचवां भाव शेयर मर्कट, आपकी अपनी बुद्धि से कमाए गए धन का है। सूर्य का प्रताप और केतु की इंस्टेंट एनर्जी आज आपको किसी पुरानी पॉलिसी , आपके अपने हुनर या किसी रिस्की इन्वेस्टमेंट से एकदम से मोटा मुनाफा दिला सकती है। अगर आप बच्चों के नाम पर कोई सेविंग्स फिक्स्ड डिपॉजिट या इन्वेस्ट करने की सोच रही हैं, तो आज का दिन एकदम परफेक्ट है। आज लालच में आकर किसी अजनबी के कहने पर भारी इन्वेस्ट करने से बचें।
उपाय: रविवार के दिन एक तांबे के लोटे में 5 साबुत लाल मिर्च और थोड़ा सा गुड़ डालकर घर की पूर्व दिशा में किसी ऊंचाई वाली जगह पर रख दें और अगले दिन उसे मिट्टी में दबा दें।
सेहत के लिहाज से आज आपको अपने पेट के ऊपरी हिस्से , लिवर , हृदय और शरीर की अत्यधिक गर्मी का विशेष ध्यान रखना होगा। पांचवां भाव पेट का मुख्य केंद्र होता है। धनु और मेष दोनों अग्नि तत्व की राशियां होने के कारण और सूर्य-केतु के उग्र गोचर से, आज आपको गैस, भयंकर एसिडिटी , या पेट में तेज जलन की समस्या उभर सकती है। आज दिमाग बहुत तेजी से चलेगा जिससे शाम तक मानसिक थकान भी होगी। बाहर का तीखा, ज्यादा मसालेदार या जंक फूड आज आपके लिए एकदम जहर है।
उपाय: आज सुबह उठकर एक गिलास हल्के गर्म पानी में आधा चम्मच सौंफ का पाउडर थोड़ा सा गुड़ मिलाकर खाली पेट पिएं।
यह भी पढ़ें-धनु राशि वाले स्वभाव से कैसे होते हैं?
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।