herzindagi
healthy recipe for weight loss

वजन घटाने में कारगर है यह टेस्टी कबाब

वजन कम करने में यह हेल्दी कबाब आपकी मदद करेंगे। इसके साथ ही इससे सेहत को भी फायदा मिलेगा और शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी पूरी होगी। इसे बनाना भी बहुत आसान है।
Editorial
Updated:- 2024-02-26, 13:43 IST

मोटापा एक बड़ी समस्या है। इसके चलते न केवल हमारा लुक खराब होता है, बल्कि कई बीमारियां होने का खतरा भी बना रहता है। वेट लॉस के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, लंबे-लंबे अंतराल तक भूखे रहते हैं, जिम में पसीना बहाते हैं और महंगी डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन फिर भी वजन कम नहीं कर पाते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि वेट लॉस के लिए सबसे जरूरी हेल्दी डाइट है। लंबे समय तक भूखा रहने और डाइट से किसी एक फूड ग्रुप को पूरी तरह निकाल देने के बजाय, बैलेंस डाइट और सही अंतराल पर कुछ न कुछ खाने पर ध्यान देना चाहिए। वजन कम करने में यह हेल्दी कबाब आपकी मदद करेंगे। इसके साथ ही इससे सेहत को भी फायदा मिलेगा और शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी पूरी होगी। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइडट डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

वजन कम करने के लिए टेस्टी कबाब (What is the Healthiest Meal for Losing Weight)

zucchini kebab for weight loss

  • गाजर में विटामिन ए होता है। यह वेट लॉस के प्रोसेस को तेज करता है।
  • इससे डाइजेशन सही रहता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
  • इसमें कैलोरीज बहुत कम होती है और एंटी-ऑक्सीडेंट्स व न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए, यह वजन कम करने के लिए अच्छी मानी जाती है।
  • जुकिनी फाइबर और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है। यह एक तरह की तोरई होती है और इसमें पानी बहुत अधिक होता है।
  • यह शरीर को हाइड्रेशन देती है और वजन कम करने में मदद करती है।
  • इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जिससे यह एजिंग के साइन्स को भी कम करती है।
  • चने का आटा प्रोटीन से भरपूर होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है।
  • शिमला मिर्च में कैप्ससीन होता है। यह बॉडी का बीएमआर बढ़ाता है और वेट लॉस में मदद करता है।
  • शिमला मिर्च में प्रोटीन, विटामिन्स और फाइबर होता है। इससे वजन आसानी से कम होता है।

यह भी पढ़ें- Weight Loss: पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन

कैसे तैयार करें वेट लॉस कबाब (Which Homemade Food is best for Weight Loss)

weight loss dish

सामग्री

  • जुकिनी- आधी
  • गाजर- 1
  • प्याज- 1
  • शिमला मिर्च- आधी
  • धनिया के पत्ते- मुट्ठी भर
  • बेसन- 2 बड़े चम्मच
  • चावल का आटा- 1 बड़ा चम्मच
  • मिक्स हर्ब्स- आधा टीस्पून

विधि

  • गाजर और जुकिनी को घिस लें।
  • प्याज और शिमला मिर्च को बारीक काट लें।
  • अब इसमें बाकी सारी चीजें मिलाएं।
  • हल्के हाथों से इसे गोल या फिर लंबी जो आप चाहे, शेप दें।
  • अब इसे सरसो के तेल या देसी घी में सेंक लें।
  • आपके प्रोटीन रिच वेट लॉस कबाब तैयार हैं।
  • इसे धनिये की चटनी के साथ खाएं।

यह भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए खाएं आलिया भट्ट की फेवरेट सब्जी

 

वजन कम करने में यह हेल्दी कबाब आपकी मदद करेंगे। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock, Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।