गर्मी और मानसून के सीजन में कुछ ऐसे फल मिलते हैं जिससे स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी फायदा होता है। इसी में से एक है जामुन जिसे हम इंडियन ब्लैकबेरी के नाम से जानते है। खट्टी मीठे जामुन का स्वाद हर किसी को लुभाता है। अक्सर डायबिटीज के मरीज इसे जरूर खाते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि डायबिटीज के साथ साथ यह और कौन-कौन सी बीमारियों में फायदा पहुंचाता है। आइए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से जानते हैं।
डायबिटीज ही नहीं, इन 3 समस्याओं में भी फायदा पहुंचा सकता है जामुन
View this post on Instagram
- आपको बता दें कि जामुन खाने से हार्ट हेल्थ को भी बढ़ावा मिलता है क्योंकि जमुना में पोटेशियम की मात्रा पाई जाती है जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित रखने में मदद करता है, यह रक्त वाहिकाओं की दीवारों में तनाव कम करके रक्त परिसंचरण में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो फ्री रेडिकल्स के कारण दिल को होने वाले नुकसान से बचाता है।
- वही यह लीवर के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण लिवर के बेहतर कार्य में समर्थन करते हैं। शरीर से टॉक्सिन को फ्लश आउट करने में मदद करता है जिससे लीवर ठीक प्रकार से काम करता है। यह फैटी लीवर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण लीवर की सूजन को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-दिनभर महसूस होती है कमजोरी? डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें
- जामुन का सेवन करने से शरीर में खून भी बढ़ाया जा सकता है। दरअसल जमुना में विटामिन सी और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह हीमोग्लोबिन की संख्या बढ़ाने में मददगार है। विटामिन सी आयरन की अवशोषण में मदद करता है। इसका सेवन करने से एनीमिया का इलाज होता है और खून को साफ करने में भी मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें-बरसात में बीमारियों से बचने के लिए आहार में शामिल करें ये चीजें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों