
How to bake Gulab Jamun Cake at Home: खाने के साथ मीठा खाना अमूमन लोगों को पसंद होता है और भला हो भी क्यों मीठा न केवल डाइजेशन को अच्छा करता है बल्कि स्वाद को भी कई गुना बढ़ा देता है। इसके अलावा जब भी कभी कुछ मीठा खाने का मन करता है, तो फटाफट सूजी का हलवा बनाते हैं। अगर बनाने का मन नहीं है, तो बाजार से या फिर ऑनलाइन जलेबी, रसगुल्ला या फिर अपनी मनपसंद मिठाई मंगवाते हैं, लेकिन बारी जब मेहमानों के लिए मीठा बनाने की आती है, तो समझ नहीं आता है कि क्या बनाएं। यकीनन आपके साथ भी कभी-न-कभी ऐसी प्रॉब्लम तो जरूरी आई होगी, तो ऐसा क्या नया बनाए, जिसे बनाने में समय भी कम लगे और लोगों को पसंद भी आए?
ऐसे में गुलाब जामुन केक एक बेहतरीन विकल्प है। आज के इस लेख में हम आपको इसे बनाने की पूरी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।


इसे भी पढ़ें- Gajar Rasmalai Recipe: सर्दी में झटपट बनाएं गाजर रसमलाई, पढ़ें रेसिपी
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Gemini, freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
गुलाब जामुन केक बनाने की रेसिपी
एक बाउल में दही और चीनी को तब तक फेंटें जब तक चीनी घुल न जाए।
अब इसमें तेल और इलायची पाउडर मिलाएं।
इसके बाद अब कटोरी में मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छानकर गीले मिश्रण में मिलाएं।
अब ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। केक टिन को ग्रीस करें और बैटर डालकर 30-35 मिनट तक बेक करें।
इसके बाद एक भारी तले की कड़ाही में दूध को रबड़ी बनने तक पकाएं।
रबड़ी तैयार होने के बीच में केसर और चीनी मिलाएं।
दूसरी जब केक ठंडा हो जाए, तो उसके ऊपर फोर्क से छोटे-छोटे छेद कर दें।
अब तैयार की हुई रबड़ी को केक के ऊपर चारों तरफ फैलाएं।
इसके बाद केक के ऊपर गुलाब जामुन के टुकड़े रखें।
आखिर में कटे हुए पिस्ता और बादाम से गार्निश करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।