What Vegetables are good in Winter:सेहतमंद रहने के लिए मौसमी फल और सब्जियों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। साथ ही, मौसम के हिसाब से डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव भी जरूरी होता है। जहां सर्दियों के मौसम में कुछ चीजों को खाना फायदा पहुंचा सकता है। वहीं, गर्मियों में ये चीजें नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। हेल्दी रहने के लिए सही रूटीन को फॉलो करें, मौसम और शरीर की प्रकृति के हिसाब से खान-पान में बदलाव करें। आयुर्वेद भी इसी पर जोर देता है। सर्दियों के मौसम में वजन कम करना मुश्किल होता है, लेकिन अगर आप सही डाइट लेंगी तो न केवल वजन आसानी से कम होगा बल्कि सेहत को पूरा लाभ भी मिलेगा। यहां हम आपको 4 ऐसी सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सर्दियों में आपको डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ये सब्जियां गुणों से भरपूर होती हैं और इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनोली मेहता जानकारी दे रही हैं। मनोली सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
पालक
सर्दियों में पालक डाइट में जरूर शामिल करें। पालक आयरन से भरपूर होती है। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है, उन्हें पालक जरूर खानी चाहिए। पालक खाने से एनीमिया दूर होता है और एनर्जी लेवल बूस्ट होते हैं। पालक विटामिन ए और सी से भी भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाती है और स्किन हेल्थ के लिए अच्छी होती हैं। वेट लॉस करने और बॉडी में जमा फैट को दूर करने में भी पालक फायदेमंद है।
हरी प्याज
सर्दियों में आपको हरी प्याज भी बाजार में आसानी से मिल जाएगी। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए और सी से भरपूर होती है। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है और बीमारियां दूर रहती हैं। इसमें सल्फर कम्पाउंड्स भी पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। हरी प्याज में एंटी ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं। यह वजन कम करने के लिए बहुत अच्छी होती है।
हरी मटर
हरी मटर में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह मसल ग्रोथ और रिपेयर के लिए अच्छी होती है। हरी मटर में फाइबर, विटामिन बी और के भी भरपूर मात्रा में होता है। यह डाइजेशन और ओवरऑल हेल्थ के लिए अच्छी होती है। मटर काफी कम कैलोरी वाली सब्जी है। इसे खाने से कैलोरी इनटेक कम होता है, लेकिन पेट भरा रहता है। इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी मटर के छिलके फेंक देते हो, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद ऐसा नहीं करोगे
पुदीना
पुदीना भी शरीर को डिटॉक्स करने और वजन कम करने के लिए अच्छा होता है। यह डाइजेशन में मदद करती है और ब्लोटिंग व अपच को दूर करती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स सांसों की दुर्गंध को दूर करते हैं।
यह भी पढ़ें- Weight Loss: बिना एक्सरसाइज के हर महीने कम होगा 2 किलो, खाएं ये चीजें
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों