Weight Loss Atta: हम सभी के घरों में मेन कोर्स में रोटी या चावल जरूर शामिल होता है। इसलिए, जब भी वेट लॉस करने के लिए डाइट में बदलाव की बात होती है, तो आटे और चावल की मात्रा और इनके प्रकार पर खास ध्यान दिया जाता है। अमूमन हमारे घरों में गेहूं के आटे का इस्तेमाल होता है, लेकिन वजन कम करने के लिए आपको आटे के कुछ और हेल्दी ऑप्शन्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। ये आटे वेट लॉस के प्रोसेस को तेज कर देते हैं। इसके अलावा इनमें फाइबर और कुछ अन्य न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए वेट लॉस के लिए इन आटों को अच्छा माना जाता है। यहां हम आपको 6 ऐसे आटों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
वजन कम करने के लिए ज्वार का आटा फायदेमंद होता है। ज्वार का आटा प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और कई विटामिन्स से भरपूर होता है। यह डाइजेशन के लिए अच्छा होता है। साथ ही, ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। आप ज्वार के आटे के साथ गेहूं के आटे को मिलाकर इसकी रोटी बना सकती हैं।
वजन कम करने के लिए डाइट में चने के आटे को शामिल करें। इसमें जिंक, फोलेट और आयरन होता है। साथ ही, इसमें प्रोटीन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह वेट लॉस के लिए अच्छा होता है।
वेट लॉस के लिए जौ का आटा अच्छा विकल्प है। यह फाइबर का अच्छा सोर्स होता है। भूख को कंट्रोल कर, वजन कम करने में मदद करता है। इससे कोलेस्ट्रोल कम होता है और दिल की सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
वेट लॉस जर्नी में रागी का आटा आपकी मदद कर सकता है। यह ग्लूटेन फ्री होता है और फाइबर से भरपूर होता है। इसे पचाना भी आसान होता है। रागी के आटे में अमीनो एसिड और कैल्शियम भी अधिक होता है। इसकी रोटी वजन कम करने में मदद कर सकती हैं।
यह भी पढें- मोटापे से छुटकारा दिलाते हैं ये 4 टिप्स, 1 महीने में दिखेगा बदलाव
वजन कम करने के लिए आप सिंघाड़े के आटे को डाइट में शामिल कर सकती हैं। इसमें कैल्शियम और पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। यह हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। इसका जीआई इंडेक्स कम होता है और यह मोटापा कम करता है।
वजन कम करने के लिए कंगनी, राजगिरा और बाजरे जैसे आटे भी फायदेमंद होते हैं। ये आटे कई गुणों से भरपूर होते हैं और इनसे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए किस वक्त पीनी चाहिए ग्रीन टी, जानें एक्सपर्ट की सलाह
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।