herzindagi
weight loss in winters

Weight Loss With Fruits: वजन होगा तेजी से कम, रोजाना खाएं यह मौसमी फल

वजन कम करने के लिए आपको सही डाइट, एक्सरसाइज और हेल्दी&nbsp; लाइफस्टाइल पर ध्यान देना चाहिए। कुछ मौसमी फल वेट लॉस में कारगर हैं। खासकर, सर्दियों में मिलने वाला यह फल आपको जरूर खाना चाहिए। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-06, 10:16 IST

सर्दियों की शुरुआत होने लगी है। इसके साथ ही कई मौसमी फल व सब्जियां आपको बाजार में दिखने लगेंगी। बदलते मौसम के साथ बाजार में आने वाले फल और सब्जियां, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। यूं भी एक्सपर्ट्स मौसम के हिसाब से डाइट में बदलाव करने और मौसमी फल-सब्जियों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। इस समय पर बाजार में एक फल आने लगता है, जिसमें कई गुण छिपे हैं। साथ ही, यह फल महिलाओं के लिए वरदान है और वेट लॉस में कारगर है। हम बात कर रहे हैं सिंघाड़े की। सिंघाड़ा इस समय आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा। इससे कैसे वजन कम होता है और इसे कैसे खाना है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन सिमरन कौर दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

 

वेट लॉस के लिए सिंघाड़ा (How to eat Singhara for Weight Loss)

singhara for weight loss

  • सिंघाड़े में कैलोरीज और फैट बहुत कम होता है। अगर आप वेट लॉस की कोशिश कर रही हैं या हेल्दी डाइट फॉलो करना चाहती हैं, तो यह आपकी मदद कर सकता है।
  • यह डाइटरी फाइबर का अच्छा सोर्स है। इससे डाइजेशन सुधरता है और पेट भरा हुआ लगता है। इसलिए वेट लॉस डाइट प्लान में एक्सपर्ट, सिंघाड़े को शामिल करने की सलाह देती हैं।
  • सिंघाड़े में पोटैशियम, मैग्नीज, कॉपर और विटामिन बी6 जैसे न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसलिए यह शरीर में कमजोरी भी नहीं होने देता है।
  • सिंघाड़े में फाइबर अधिक होने की वजह से यह बाउल मूवमेंट को सुधारता है और आंतों की सेहत के लिए अच्छा होता है।
  • सिंघाड़े में लगभग 74 प्रतिशत वॉटर कंटेट होता है, जिसकी वजह से यह शरीर के सभी फंक्शन्स में मदद करता है और बॉडी को हाइड्रेट रखता है।
  • अगर आप लगभग 1 कप सिंघाड़ा खाती हैं, तो इससे शरीर को लगभग 90 कैलोरी ऊर्जा मिलती है। इसमें फैट बिल्कुल नहीं होता है और कार्ब्स लगभग 20 ग्राम व फाइबर लगभग 5-6 ग्राम होता है, जो डाइजेशन को मजबूत बनाता है।
  • डाइजेशन सही होने पर वेट लॉस आसानी से होता है।
  • इसमें मौजूद फाइबर की वजह से यह ब्लड प्रेशर और हार्ट फंक्शन के लिए भी फायदेमंद है।
  • सिंघाड़े का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बहुत कम होता है, जिसकी वजह से यह ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए भी अच्छा होता है।
  • सिंघाड़े की तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेद के अनुसार, पित्त दोष की अधिकता होने पर यह फायदेमंद होता है और मोटापा भी कम करता है।

यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए किस वक्त पीनी चाहिए ग्रीन टी, जानें एक्सपर्ट की सलाह

वेट लॉस के लिए सिंघाड़ा कैसे खाएं? (Is Water Chestnut good for Weight Loss)

waterchestnut beneftis

  • सिंघाड़े को आप इस मौसम में रोज खा सकती हैं।
  • सिंघाड़े का आटा भी वेट लॉस के लिए अच्छा होता है।
  • इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे दिन में खाना ज्यादा अच्छा होता है।
  • सिंघाडे को पचाना कई बार कुछ लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है, इसलिए इसकी मात्रा का ध्यान रखें।

 यह भी पढ़ें- 30 दिन तक करें ये काम, तेजी से कम होगा वजन

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
वजन घटाने के लिए कौन से फल खाने चाहिए?
वजन घटाने के लिए संतरा, सेब, बेरीज, तरबूज, चकोतरा और सिंघाड़ा अच्छा माना जाता है।
वजन घटाने के लिए क्या करना चाहिए?
वेट लॉस के लिए सही डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही पूरी नींद लें और स्ट्रेस से दूर रहें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।