herzindagi
how to lose weight at home

30 दिन तक करें ये काम, तेजी से कम होगा वजन

वजन कम करने के लिए खान-पान से जुड़ी आदतों में बदलाव बहुत जरूरी है। साथ ही आपको वर्कआउट रूटीन पर भी ध्यान देना चाहिए। 1 महीने तक एक्सपर्ट के बताए इस प्लान को फॉलो करें।
Editorial
Updated:- 2023-08-08, 12:04 IST

'1 महीने में 10 किलो वजन घटाएं...।' अक्सर लोग वजन घटाने के लिए इस तरह के झांसों में आ जाते हैं। वजन घटाने के लिए जल्दबाजी नहीं, बल्कि सही तरीका जरूरी है। अगर आप क्रैश डाइटिंग या और किसी भी हैक से कुछ दिनों में ज्यादा वजन कम कर भी लेंगे, तो इससे आपकी सेहत को भी नुकसान होगा और ये वेट लॉस ज्यादा वक्त के लिए भी नहीं होगा। फैट बर्न होने में समय लगता है और आपको इस समय पर पेशेंस रखने की बहुत जरूरत होती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, वेट लॉस प्रोसेस में अगर आप पेशेंस के साथ लगातार मेहतन करेंगे, तो वजन जरूर कम होगा। वहीं, जल्दबाजी आपको मुश्किल में डाल सकती है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अगर आप लगातार 30 दिनों तक करेंगे, तो आपको वजन में अंतर महसूस होगा। यह जानकारी डाइटिशियन सिमरन कौर दे रही हैं। सिमरन कौर, हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

वेट लॉस के लिए घर का बना खाएं

tips to lose weight fast

एक्सपर्ट के मुताबिक, घर का बना खाना वजन कम करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। बाहर के खाने, जंक फूड, मैदा और चीनी को पूरी तरह से अवॉइड करें। इन 30 दिनों में आपको घर की बनी दाल, सब्जी, रोटी और बैलेंस मील लेना है। आपको किसी भी तरह की डाइटिंग करने की जरूरत नहीं है, बस अपनी थाली में प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स और हेल्दी फैट्स का बैलेंस बनाए रखें।

वजन कम करने के लिए पूरी नींद लें

वजन कम करने के लिए पूरी नींद लेना बहुत जरूरी है। नींद की कमी भी शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की वजह बनती है। साथ ही, इससे डाइजेशन पर भी असर पड़ता है। इसलिए पूरी नींद लें। सोने का एक समय निर्धारित कर लें और कोशिश करें कि आप रोज उसी समय पर सोएं।

वेट लॉस के लिए डिटॉक्स वॉटर 

वजन कम करने के लिए शरीर का डिटॉक्स होना बहुत जरूरी है। शरीर से टॉक्सिन्स  बाहर निकलेंगे, तो आप वजन आसानी से कम कर पाएंगी। इसलिए सौंफ, खीरा, अदरक, दालचीनी, इन चीजों को मदद से आप अलग-अलग डिटॉक्स वॉटर बना सकती हैं। अगर आप डिटॉक्स वॉटर नहीं पीना चाहती हैं, तो कम से कम पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।

यह भी पढ़ें- 15 दिन में दिखने लगेंगी पतली, फॉलो करें ये 'क्विक डाइट'

फल जरूर खाएं

 days weight loss plan

फलों में फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इनसे शरीर को जरूरी विटामिन्स मिलते हैं। मौसमी फलों को आप ब्रेकफास्ट के समय या इवनिंग स्नैक्स के तौर पर खा सकती हैं। सेब के साथ पीनट बटर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप अपनी पसंद से फल खाएं लेकिन दिन में एक फल जरूर खाएं।

वजन कम करने के लिए डिनर जल्दी करें

वेट लॉस के लिए डिनर समय से करना जरूरी है। अगर आप डिनर देर से करती हैं, सोने और डिनर के समय के बीच ज्यादा अंतर नहीं होता है, तो खाना सही से नहीं पचता है, जिससे मोटापा बढ़ता है। इसलिए डिनर समय से करें। साथ ही डिनर के बाद एकदम न लेटें। डिनर के बाद कुछ कदम जरूर चलें।

वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज

वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज जरूरी है। अगर आप वर्कआउट रूटीन को फॉलो नहीं करना चाहती हैं, तो हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और योगा जरूर करें। फिजिकल एक्टिविटी, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने और वेट लॉस के लिए बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें- मोटापे से छुटकारा दिलाते हैं ये 4 टिप्‍स, 1 महीने में दिखेगा बदलाव

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
जल्दी वजन घटाने के लिए क्या करें?
वजन घटाने के लिए आपको सही डाइट लेना चाहिए, बाहर के खाने को अवॉइड करना चाहिए और फिजिकली एक्टिव रहने पर ध्यान देना चाहिए।
क्या वजन घटाने के लिए डिनर करना छोड़ देना चाहिए?
ऐसा बिल्कुल जरूरी नहीं है। हां, डिनर हल्का लेने, डिनर और सोने के समय में अंतर रखने पर ध्यान दें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।