क्या आप जानते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए रोज सुबह पेट साफ होना जरूरी है?
क्या आपको पता है अगर आपको कब्ज रहती है, तो यह कई बीमारियों की जड़ बन सकती है?
क्या आप इस बात को जानती हैं कि अगर आपको हार्ड स्टूल पास होते हैं, तो इसकी वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है?
हेल्दी रहने के लिए, पेट का रोजाना साफ होना और डाइजेशन का हेल्दी रहना जरूरी है। अक्सर लोग पेट साफ न होने या कब्ज को मजाक में ले लेते हैं। लेकिन, असल में हेल्दी डाइजेशन में हेल्दी सेहत का राज छिपा है। पेट सही से साफ न होने पर, छाती में जलन, भारीपन, पेट में ऐंठन, सिरदर्द, गैस और बवासीर हो सकती है। रोजाना पेट साफ करने के लिए, अक्सर लोग टैबलेट या सीरप का सहारा लेते हैं पर यह सही नहीं है। कब्ज दूर करने के लिए, आपकी रसोई में मौजूद कुछ मसालों का पानी आपकी मदद कर सकता है। यहां हम आपको इन्हीं मसालों से बनने वाली एक ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
कब्ज दूर करके पेट साफ कर सकता है यह घरेलू नुस्खा
- अजवाइन, पेट की गैस और ऐंठन को दूर करती है। इसमें मौजूद फाइबर, मल को मुलायम बनाकर इसे आसानी से बाहर निकालने में मदद करती है।
- अजवाइन, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट में मौजूद सूजन को कम करता है। इसमें मौजूद थाइमोल, पाचन को दुरुस्त करता है और गैस और बदहजमी से राहत देता है।
- जीरे को नैचुरल लैक्सेटिव माना जाता है। यह पेट को साफ करने में मदद करता है। इससे डाइजेस्टिव एंजाइम्स का सीक्रेशन बढ़ता है और पाचन आसान होता है।
- जीरा, अपच को दूर करता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इससे गैस और ब्लोटिंग में भी आराम मिलता है। जीरा और अजवाइन, मोटापा कम करने में भी मदद करते हैं।
- घी एक नेचुरल लुब्रिकेंट होता है। इसमें हेल्दी फैट्स और ब्यूरेटिक एसिड होता है। इससे मल बाहर निकलता है और कब्ज दूर होती है।
- जब आप घी का सेवन करती हैं, गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीती हैं, तो इससे डाइजेस्टिव एंजाइम्स का सीक्रेशन बढ़ता है और कब्ज दूर होती है।
- धनिये के बीज और पत्ते दोनों ही कब्ज दूर कर सकते हैं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं और खाना अच्छे से पचता है।
यह भी पढ़ें-रोजाना पेट साफ करने में होती है मुश्किल? गट हेल्थ सुधारने के लिए खाएं ये 5 चीजें
कब्ज दूर करने में मदद करेगा इन मसालों का पानी
सामग्री
- अजवाइन- चौथाई टीस्पून
- जीरा- चौथाई टीस्पून
- धनिये के बीज- 1 टीस्पून
- घी- 1 टीस्पून
- पानी- 1 गिलास
विधि
- एक पैन में सभी चीजों को ड्राई रोस्ट करें।
- अब इसे पीस लें।
- अब एक गिलास में गुनगुना पानी लें।
- इसमें घी डालें।
- अब इसे अच्छे से मिला लें।
- इसे सुबह रोजाना खाली पेट पिएं।
यह भी पढ़ें- रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, आसानी से साफ होगा पेट
कब्ज को दूर करने में इन मसालों का पानी मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों