रोजाना पेट साफ करने में होती है मुश्किल? गट हेल्थ सुधारने के लिए खाएं ये 5 चीजें

गट हेल्थ खराब होने पर पेट आसानी से साफ नहीं होता है। अगर आप रोजाना टॉयलेट में 10 मिनट से ज्यादा का वक्त बिताते हैं और पेट साफ होने में मुश्किल आती है, तो गट हेल्थ सुधारने और बाउल मूवमेंट को रेगुलर करने के लिए आपको एक्सपर्ट की बताई चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। 
image

अच्छा खाना-पीना हर सभी को पसंद होता है। खाने के स्वाद से ज्यादा जरूरी खाने से शरीर को सही न्यूट्रिशन मिलना है और खाने-पीने से सेहत को फायदा तभी होता है, जब वह ठीक से पचे। अगर आपका डाइजेशन सही नहीं है, तो खाना शरीर में सही से नहीं पचता है और इससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स और एनर्जी नहीं मिल पाती है। खान सही से डाइजेस्ट न होने पर कब्‍ज, एसिडिटी, आंतों में सूजन, ब्लोटिंग और उल्टी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। पेट का सही से साफ न होना भी गट हेल्थ के खराब होने की निशानी है। अगर आपकी गट हेल्थ सही नहीं है, तो शरीर से वेस्ट बाहर निकलने में मुश्किल आती है और शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। गट हेल्थ को सुधारने के लिए, हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खान-पान बहुत जरूरी है। बाउल मूवमेंट को सुधारने और गट को हेल्दी रखने के लिए, एक्सपर्ट की बताई इन चीजों को डाइट में शामिल करें। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्सम में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।


गट हेल्थ को सुधारने में मदद कर सकते हैं ये फूड्स (Best foods for bowel health)

ghee for gut health

  • एक्सपर्ट का कहना है कि गट हेल्थ को सुधारने और पेट को साफ करने में घी बहुत मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में घी मिलाकर पिएं। घी में ब्यूरेटिक एसिड होता है। इससे स्टूल मुलायम होता है और डाइजेशन बेहतर होता है।
  • गट हेल्थ के लिए एल्कलाइन सब्जियां बहुत अच्छी होती हैं। लौकी की सब्जी या लौकी का जूस डाइट में शामिल करना फायदेमंद रहेगा। लौकी में फाइबर और कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो गट हेल्थ को सुधारते हैं और कब्ज और अपच को दूर करते हैं।
  • केला भी बाउल मूवमेंट को सुधारने में फायदेमंद है। रोजाना मिड मील में चिया सीड्स के साथ 1 केला खाने से डाइजेशन दुरुस्त होता है और पेट आसानी से साफ होता है।

यह भी पढ़ें-Poor Gut Health: इन 6 चीजों से खराब होती है आपकी गट हेल्थ, नजर आते हैं कई लक्षण

cardamom water for gut health

  • हरी इलायची, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करके, गट हेल्थ को सुधारने में मदद करती है। इससे मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है। शाम के वक्त पानी में 2 हरी इलायची उबालकर पिएं।
  • सूखे हुए आलूबुखारे भी गट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें नेचुरल लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो मल को मुलायम बनाते हैं और बाउल मूवमेंट को रेगुलर करने का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें- गट हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं ये 10 फूड्स, डाइजेशन को करते हैं दुरुस्त

गट हेल्थ को सुधारने में ये फूड्स मदद कर सकते हैं। इनसे पेट भी आसानी से साफ होता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP