रोटी पर घी लगाकर खाना हमेशा से ही भारतीय कानून की एक परंपरा रही है। घी को सदियों से आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है, हालांकि आजकल हेल्थ कॉन्शियस लोग घी से दूरी बनाते हैं। लोगों का मानना है कि रोटी पर घी लगाकर खाने से वजन बढ़ सकता है, लेकिन आज हम आपको रोटी पर घी लगाकर खाने के फायदे बता रहे हैं। आइए जानते हैं रोटी पर भी लगाकर खाने से आपके शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है। इस बारे में डाइटिशियन शीनम कालरा मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है।
रोटी पर घी लगाने से क्या होता है?
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बताती हैं की रोटी पर घी लगाकर खाने से डायबिटीज मरीजों को फायदा हो सकता है, दरअसल जब आप रोटी पर घी लगाते हैं तो रोटी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है जो ब्लड शुगर स्तर को प्रतिबंधित करने में मदद करती है।
घी खाने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है, जिससे वजन प्रबंधन में मदद मिलती है। इससे पाचन को भी फायदा पहुंचता है।
अगर आप संतुलित मात्रा में घी का सेवन करें तो यह हैं तो हाई कोलेस्ट्रॉल और दिल की समस्याओं में फायदेमंद साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें-घी के साथ पानी में मिलाकर पी लीजिए ये 2 बीज, कब्ज की हो जाएगी छुट्टी
रोजाना एक चम्मच घी का सेवन करने से आपके जोड़ों को अच्छी तरह से चिकनाई मिलती है। यह जोड़ों को स्वस्थ और लचीला बनाए रखने में मदद करता है।
एक्सपर्ट बताती हैं कि आप अपनी रोटी दाल या सब्जियों में एक चम्मच घी मिलाकर जरूर खाएं, इससे न सिर्फ स्वाद बढ़ता है बल्कि स्वास्थ्य को लाभ भी मिलता है।
यह भी पढ़ें-रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, आसानी से साफ होगा पेट
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों