herzindagi
image

क्या आपको पता है खाली पेट पानी पीने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें

सही समय पर और सही तरीके से पानी पीना सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है। क्या आपको पता है खाली पेट पानी पीने से क्या होता है? चलिए, इस बारे में डाइटिशियन से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-24, 12:50 IST

हेल्दी रहने के लिए सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। खासकर, गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने पर सेहत बिगड़ सकती है। गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए ताकि लू से भी बचाव हो। लेकिन, क्या आपको पता है कि पानी पीने का सही समय और सही मात्रा का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना जहां डाइजेशन पर बुरा असर डालता है। वहीं, खाना खाने से पहले पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है। इसी तरह, खाली पेट पानी पीने से भी कई फायदे हो सकते हैं। रोजाना खाली पेट पानी पीने से क्या होता है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

क्या आपको पता है खाली पेट पानी पीने से क्या होता है? ( Why you should drink water after waking up?)

Subah uthkar paani peene ka fayda

  • एक्सपर्ट का कहना है कि रातभर सोने के बाद जब आप सुबह उठकर पानी पीते हैं, तो इससे शरीर को तुरंत हाइड्रेशन मिलता है। लगभग 8-9 घंटे की नींद के बाद शरीर को रि-हाइड्रेट करने के लिए, पानी पीना जरूरी है।
  • जब आप सुबह खाली पेट पानी पीते हैं, तो इससे शरीर को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। आपको सुबह खाली पेट गुनगुना पानी या पानी में नींबू डालकर पीना चाहिए। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और पेट अच्छे से साफ होता है।
  • अगर आप सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी मे घी डालकर पीते हैं, तो इससे कब्ज दूर होती है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि सुबह उठकर एकदम 2-3 गिलास पानी नहीं पीना चाहिए। एक गिलास पानी पीना काफी रहेगा।
  • सुबह उठकर खाली पेट पानी पीने से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है, डाइजेशन में सुधार होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
  • अगर आप सुबह खाली पेट रोजाना पानी पीती हैं, तो इससे त्वचा भी हाइड्रेट रहती है और चेहरे पर निखार आता है।
  • सुबह खाली पेट रोजाना पानी पीने से गैस, एसिडिटी और बदहजमी दूर होती है।

 यह भी पढ़ें- रोज सुबह इस तरह पानी में मिलाकर पिएं घी, आसानी से साफ होगा पेट

water after waking up

  • रोजाना सुबह खाली पेट पानी पीने से एजिंग के साइन्स भी देर से नजर आते हैं और त्वचा लंबे समय तक जवां रहती हैं।
  • खाली पेट पानी पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है।
  • रोज सुबह खाली पेट पानी पीने से बीपी भी कंट्रोल रहता है और इससे ओरल हेल्थ भी दुरुस्त होती है।

 

यह भी पढ़ें- Weight Loss: पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन

 

 

खाली पेट पानी पीने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, एक्सपर्ट की सलाह पर ध्यान देना भी जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।