सर्दियां आते ही बाजार में ढेर सारे साग और सब्जियां नजर आने लगती है। गजक और मीठे का स्वाद भी इस समय पर हमें खूब भाता है। लेकिन, साथ ही सर्दियों में खांसी-जुकाम और अन्य कई बीमारियां परेशान करने लगती हैं। ऐसे में सर्दियों में डाइट का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें सर्दियों में अपना खास ख्याल रखना चाहिए। सर्दियों में बाहर तापमान काफी कम होता है, ऐसे में शरीर को अंदर से गर्म रखने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। आपने घरों में अक्सर दादी-नानी को सर्दियों की शुरुआत में मेवे के लड्डू बनाते देखा होगा। असल में ये शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। सूख मेवे के अलावा और भी कई चीजें हैं, जिन्हें सर्दियों में खाने से आपको फायदा मिल सकता है। इन्हीं में से एक गुड़ भी है। क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में रोजाना 1 टुकड़ा गुड़ खाने से क्या होता है? इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
सर्दियों में रोजाना 1 टुकड़ा गुड़ खाने से क्या होता है? ( Why eating one piece of jaggery daily is good for winter health)
- सर्दियों में अगर आप रोजाना 1 टुकड़ा गुड़ खाती हैं, तो इससे शरीर को गर्माहट मिलती है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, ऐसे में यह शरीर को गर्माहट देने में मदद करता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपका पित्त बढ़ा हुआ रहता है, तो गुड़ की अधिक मात्रा का सेवन न करें। हालांकि, 1 टुकड़े गुड़ का सेवन आपको नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
- गुड़ खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। सर्दियों में अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो खांसी-जुकाम और कफ जैसी दिक्कतें आपको परेशान करती हैं, इनसे बचने के लिए, डाइट में 1 टुकड़ा गुड़ जरूर शामिल करें।
- 1 टुकड़ा गुड़ खाने से सीने में जमा बलगम बाहर निकालने में भी मदद मिलती है और सीने में जकड़न नहीं होती है।
- गुड़ में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। ऐसे में रोजाना एक टुकड़ा गुड़ खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होगी और ब्लड सर्कुलेशन भी सही बना रहेगा।
यह भी पढ़ें-सर्दियों की शुरुआत से ही डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक हर्ब्स, मौसमी बीमारियों से होगा बचाव
- रोजाना 1 टुकड़ा गुड़ खाने से खून साफ होता है और शरीर को डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। सर्दियों में अनहेल्दी खाने की वजह से से कई बार शरीर मे टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं। ऐसे में 1 टुकड़ा गुड़ आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
- सर्दियों में पाचन संबंधी दिक्कतें भी आम होती हैं। ऐसे में रोजाना 1 टुकड़ा गुड़ खाने से डाइजेशन दुरुस्त होता है।
- सर्दियों में जोड़ों का दर्द काफी परेशान करता है। गुड़ में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह जोड़ों के दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है।
सर्दियों में रोजाना 1 टुकड़ा गुड़ खाने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों