14 दिनों तक खाली पेट करी पत्ता खाने से क्या होता है?

करी पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अगर आप 14 दिनों तक लगातार सुबह खाली पेट 5-7 करी पत्ते चबाएं, तो इससे शरीर में क्या बदलाव आ सकते हैं, चलिए जानते हैं।
image

हम जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। इसलिए, हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी डाइट में सही बदलाव करना है। अगर आप डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करेंगी, तो इससे सेहत दुरुस्त रहेगी। वहीं, गलत खान-पान आपकी इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है। धनिया, पुदीना, नीम और करी पत्ते समेत कई ऐसी पत्तियां हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं। इन्हें डाइट में शामिल करने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। अगर बात करी पत्ते की करें, तो यह सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। क्या आप जानती हैं कि अगर आप 14 दिनों तक लगातार सुबह खाली पेट 5-7 करी पत्ते चबाएं, तो इससे शरीर में क्या बदलाव आ सकते हैं। इस बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से बात की। चलिए, आपको बताते हैं कि 14 दिनों तक खाली पेट करी पत्ते खाने से क्या होता है?

14 दिनों तक खाली पेट करी पत्ता खाने से क्या होता है? (Benefits of eating curry leaves on an empty stomach)

curry leaves for hair growth

  • करी पत्ता एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। अगर आप रोजाना खाली पेट करी पत्ता खाती हैं, तो इससे चेहरे पर निखार आ सकता है। करी पत्ता स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है।
  • अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ है, तो खाली पेट 2 हफ्तों तक 5-7 करी पत्ते चबाने से आपको कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद मिल सकती है।
  • करी पत्ता, डाइजेशन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अगर आपको पाचन से जुड़ी दिक्कते हैं, तो रोजाना खाली पेट करी पत्ता खाने से इन दिक्कतों में आराम मिल सकता है।
  • करी पत्ते में विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। रोजाना करी पत्ते खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है।

यह भी पढ़ें-1 महीने तक सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से क्या होता है?

weight loss common mistakes

  • रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ता खाने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। अगर आप वेट लॉस करना चाहती हैं, तो इसे रूटीन में जरूर शामिल करें।
  • 14 दिनों तक खाली पेट करी पत्ते चबाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल हो सकता है। जिन लोगों को डायबिटीज है, उन्हें इसे डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।
  • करी पत्ता शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। रोजाना इसका सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है।
  • रोजाना खाली पेट करी पत्ता खाने से झड़ते बालों को भी कम किया जा सकता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, तो कुछ हफ्तों में आपको अंतर दिख सकता है।
  • करी पत्ता डाइजेस्टिव जूस के सीक्रेशन में मदद करता है। इसे रोज खाली पेट खाने से खाना सही तरह से पचता है। यह लिवर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं हरी मिर्च को भिगोकर उसका पानी पीने से क्या होता है?

14 दिनों तक खाली पेट करी पत्ता खाने से आपके शरीर में ये बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP