herzindagi
image

आंवले को शहद और काली मिर्च के साथ खाने से क्या होता है?

आंवला गुणों से भरपूर होता है। यह न केवल इम्यूनिटी को मजबूत करता है बल्कि इसके रोजाना सेवन से शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि अगर आप आंवले को शहद और काली मिर्च के साथ खाएं, तो क्या होता है?
Editorial
Updated:- 2025-02-13, 14:52 IST

उम्र के किसी भी पड़ाव पर सेहतमंद रहने के लिए, सबसे जरूरी हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल है। अगर आपका खान-पान सही नहीं है, तो धीरे-धीरे इसका असर आपकी इम्यूनिटी पर भी होता है और बीमारियां आपको घेरने लगती हैं। वहीं, गलत खान-पान का असर, डाइजेशन, एनर्जी लेवल और हमारी ओवरऑल हेल्थ पर भी होता है। इम्यूनिटी मजबूत करने और सेहतमंद रहने में आंवला आपकी काफी मदद कर सकता है। आंवला, गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा होती है और इसकी वजह से यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है। लेकिन, इससे सिर्फ इतना ही फायदा नहीं होता है बल्कि यह सेहत को बहुत तरीकों से फायदा पहुंचाता है। इसे अलग-अलग तरीकों से डाइट में शामिल किया जाता है। क्या आपको पता है कि अगर आप आंवले को काली मिर्च और शहद के साथ खाएं, तो क्या होगा। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

आंवले को शहद और काली मिर्च के साथ खाने से क्या होता है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt.Radhika Goel (@dt.radhikagoel)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह गुणों से भरपूर एक कॉम्बिनेशन है। विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर यह कॉम्बो इम्यूनिटी को मजबूत करता है।
  • शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी यह कॉम्बो मदद कर सकता है। इससे डाइजेशन मजबूत होता है, ब्लोटिंग दूर होती है और शरीर डिटॉक्स होता है।
  • यह कफ, कोल्ड, सीने में जकड़न और गले की खराश को दूर करने में मदद कर सकता है। बदलते मौसम में अगर आप आंवले को इस तरह डाइट में शामिल करेंगी, तो इससे सर्दी-जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव होगा।
  • आंवले को काली मिर्च और शहद के साथ खाने से, खून साफ होता है, चेहरे पर निखार आता है और स्किन डलनेस दूर गोती है।
  • यह हेल्दी कॉम्बिनेशन आपके मेटाबॉलिज्म को मजबूत करता है और इससे आपके शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है और खाना भी अच्छे से पचता है।

यह भी पढ़ें- सोने से पहले तलवों पर हल्का गुनगुना सरसों का तेल लगाने से क्या होता है?

amla with honey and black peppet benefits

  • आंवले को शहद और काली मिर्च के साथ खाने से ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है और हमारी बॉडी इंसुलिन लेवल का ठीक से उपयोग कर पाती है।
  • आंवला, शहद और काली मिर्च को एक साथ लेने से, वजन भी कंट्रोल होता है और इंफ्लेमेशन कम होता है।
  • यह हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप आंवले को शहद और काली मिर्च के साथ खाएंगी, तो बीपी कंट्रोल रह सकता है।

 

यह भी पढ़ें- एक कप गर्म दूध में अश्वगंधा डालकर पीने से क्या होता है?


आंवले को इस तरह खाना, सेहत के लिए और भी फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।