सर्दियां आते ही गाजर का हलवा हर घर में बनता है। लेकिन क्या आपने कभी सर्दियों में गाजर का दूध पिया है?जी हां गाजर वाला दूध जो आपकी स्किन, बालों और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। यह सर्दियों में शरीर को गर्माहट देने में भी मदद करता है। दरअसल यह मेरा आजमाया हुआ नुस्खा है। हमारे यहां हर सर्दी में हमारी मां सभी को गाजर वाला दूध पिलाती हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे और इसे बनाने की विधि
गाजर वाला दूध बनाने की सामग्री
- गाजर- 2 (ग्रेटेड)
- खजूर- 4 से 5
- दूध- एक गिलास
- बादाम- 5 से 6
- हल्दी-एक चुटकी
- काली मिर्च-एक चुटकी
- जिंजर पाउडर-एक चुटकी
गाजर वाला दूध बनाने विधि
- गाजर वाला दूध बनाने के लिए आप गाजर को ग्रेट करके एक कटोरे में रख लें।
- अब ब्लेंडर में ग्रेटेड गाजर को डाल दें, इसमें दूध, बादाम, और खजूर मिलाकर चला दें।
- अब ब्लेंड किए गए मिश्रण को एक पैन में डालकर गैस पर चढ़ा दें।
- अब इसमें थोड़ा ग्रेटेड गाजर मिलाएं।
- हल्दी, जिंजर पाउडर और काली मिर्च डालकर उबाल दें।
- इसे गिलास में निकाल कर हल्का गुनगुना पिएं।
यह भी पढ़ें-बंद नाक की वजह से सांस लेना हो रहा है मुश्किल? इस देसी चाय से मिल सकता है आराम
गाजर वाले दूध के फायदे
- गाजर में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो आंखों के लिए भी फायदेमंद है और स्किन को भी फायदा पहुंचाते हैं। यह झुर्रियां और बेजान त्वचा को ठीक करने में मदद करता है।
- इस दूध मं बायोटिन और विटामिन ई भी होता है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। हेयर फॉल में कमी आ सकती है।
- इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और शरीर को गर्माहट भी प्रदान करते हैं।
यह भी पढ़ें-सर्दियों में 2 हफ्ते तक खाली पेट कच्ची हल्दी का पानी पीने से क्या होता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों