लिवर हेल्थ को सुधारने के लिए एक महीने तक रोज पिएं यह जूस

लिवर हमारे शरीर का पॉवरहाउस होता है। लिवर हेल्थ को सुधारने, इस डिटॉक्स करने और फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने के लिए, रोजाना इस जूस को डाइट में शामिल करें। 
image

लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। यह शरीर में कई काम करता है और सेहतमंद रहने के लिए, लिवर का सही तरीके से काम करना बहुत जरूरी है। जब लिवर सही तरह के काम नहीं कर पाता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। आजकल फैटी लिवर के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लिवर की हेल्थ का ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। लिवर सही से काम न करने पर इसके कई लक्षण, शरीर में नजर आने लगते हैं। इनमें मुंह से दुर्गंध आना, बार-बार स्किन इंफेक्शन्स होना, सिरदर्द रहना, जीभ के ऊपर सफेद लेयर का जमना, डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें, कमजोर इम्यूनिटी, थकान होना, नींद आने में मुश्किल और शुगर क्रेविंग्स समेत कई लक्षण दिखाई देते हैं। लिवर हमारे शरीर का पॉवरहाउस होता है। लिवर हेल्थ को सुधारने, इस डिटॉक्स करने और फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने के लिए, रोजाना इस जूस को डाइट में शामिल करें। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

लिवर को डैमेज से बचाने में मदद कर सकता है यह जूस

coriander leaves for liver

  • यह जूस लिवर फंक्शन को सुधारता है और डाइजेस्टिव जूस के सीक्रेशन में मदद करता है।
  • धनिये की पत्तियों में विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम समेत कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह लिवर को डैमेज होने से बचाने में मदद करती हैं।
  • फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने में भी धनिये की पत्तियां फायदेमंद हैं।
  • धनिये की पत्तियां, डाइजेस्टिव जूस और बाइल जूस के सीक्रेशन को बढ़ावा देती हैं। इससे लिवर फंक्शन सुधरता है और शरीर डिटॉक्स होता है।
  • चुकंदर, शरीर को डिटॉक्स करता है और इससे लिवर हेल्थ में सुधार होता है। इससे बाउल मूवमेंट भी सुधार होता है।
  • अदरक को डाइट में शामिल करने से, डाइजेशन दुरुस्त होता है और इससे गैस दूर होती है।
  • इलायची, डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को हेल्दी रखती है और इससे डाइजेस्टिव जूस के सीक्रेशन को बढ़ावा मिलता है।
  • नींबू नेचुरली शरीर को डिटॉक्स करता है और इससे बाइल जूस का प्रोडक्शन बढ़ता है। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
  • बेसिल सीड्स, ब्लोटिंग को कम करते हैं और इससे बाउल मूवमेंट में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें-फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत

लिवर हेल्थ के लिए जूस

beetroot for bp

सामग्री

  • धनिये की पत्तियां- मुट्ठीभर
  • चुकंदर- आधा
  • अदरक- आधा इंच
  • इलायची- 2
  • नींबू- आधा
  • पानी- 1 गिलास
  • बेसिल सीड्स- 1 टीस्पून भीगे हुए

विधि

  • नींबू और बेसिल सीड्स के अलावा, बाकी सभी चीजों को एक जार में डालें और अच्छे से ब्लेंड करें।
  • इसे छान लें। इसमें नींबू का रस और बेसिल सीड्स डालकर पिएं।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर को कम करने के लिए 2 हफ्ते तक रोज पिएं यह जूस

लिवर हेल्थ को सुधारने और फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने के लिए एक्सपर्ट के बताए जूस को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP