herzindagi
ways curd is helpful for weight loss ideas

वेट लॉस में इस तरह मदद कर सकती है दही, जानें

दही का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, जब इसे डाइट में शामिल किया जाता है तो इससे वेट लॉस में भी काफी मदद मिलती है। जानिए इस लेख में।
Editorial
Updated:- 2024-01-23, 14:19 IST

भारतीय भोजन की थाली में दही को जरूर शामिल किया जाता है। मौसम चाहे जो भी हो, लोग अक्सर दही का सेवन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर से निकलने से पहले किसी मीठी चीज के साथ दही खाना बहुत शुभ रहता है। दही ना केवल आपके दिमाग को शांत करके तनाव को कम करती है, बल्कि यह गट हेल्थ के लिए भी उतनी ही लाभदायक है।  

दही को कैल्शियम का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालते हैं। जब इसका सेवन किया जाता है तो यह कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर ब्लडप्रेशर को बनाए रखने में मददगार होती है।

लेकिन क्या आपको पता है कि अगर नियमित रूप से दही का सेवन किया जाए तो इससे वजन कम करने में भी काफी मदद मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि दही के सेवन से आपका वजन किस तरह कम हो सकता है-

प्रोटीन कंटेंट

is milk or curd better for weight loss

दही के सेवन का एक लाभ यह है कि इसमें प्रोटीन कंटेंट काफी अच्छा होता है। इसलिए, जब आप इसका सेवन करते हैं तो प्रोटीन के कारण आपकी मसल्स को रिपेयर और मेंटेन करने में काफी मदद मिलती है। इतना ही नहीं, इससे आपको फुलर होने का अहसास होता है।

जिससे आप बार-बार स्नैकिंग और ओवर ईटिंग से बच जाते हैं। इससे भी आपका वजन कम होता है। साथ ही साथ, प्रोटीन के कारण पाचन प्रक्रिया के दौरान आपका शरीर अधिक कैलोरी जलाता है।

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 1 हफ्ते में कम होगा वजन, आजमाएं ये टिप्‍स

 

कैल्शियम कंटेंट

Is curd with fruits good for weight loss

प्रोटीन की ही तरह दही में कैल्शियम भी काफी अच्छा होता है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि दही में मौजूद कैल्शियम बोन हेल्थ के लिए काफी अच्छा है। हालांकि, कैल्शियम वजन को मैनेज करने में भी मददगार है। ऐसा माना जाता है कि कैल्शियम शरीर में जमा फैट को बर्न करने में मददगार हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: बिना एक्‍सरसाइज के हर महीने कम होगा 2 किलो, खाएं ये चीजें

कम कैलोरी 

Is curd with fruits good weight loss

अगर आप घर पर ही दही जमाकर बिना चीनी के उसका सेवन करते हैं तो इसमें कम कैलोरी होने के कारण यह आपके वजन को बनाए रखती है। प्लेन लो फैट दही का कैलोरी कंटेंट काफी कम होता है।

जिसके कारण आपको कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं तो बॉडी फंक्शनिंग को इंप्रूव करते हैं। वहीं दूसरी ओर इससे आप अपने कैलोरी काउंट में आसानी से बने रह सकते हैं और अपना वजन कम कर सकते हैं। (1 दिन की इस टेस्टी डाइट को 1 महीना आजमाएं)

पोषक तत्वों से भरपूर

दही में कई तरह के पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम, विटामिन बी 12 और बी 2 आदि पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व आपकी ओवर ऑल हेल्थ का ख्याल रखते हैं। इससे मिलने वाले मैग्नीशियम और पोटेशियम बॉडी में फ्लूइड बैलेंस को बनाए रखते हैं। इसलिए, जब आप इसका सेवन करते हैं तो बॉडी से अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। साथ ही साथ, इससे आपको स्केल पर अपना वजन भी कम नजर आता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।