आज के समय में अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन की वजह से परेशान रहते हैं और इसलिए उसे कम करने के लिए कई अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। वजन कम करने के लिए सबसे जरूरी है कि खानपान का ख्याल रखा जाए। अगर आप अपनी डाइट पर सही तरह से फोकस करते हैं तो वजन कम करना आसान हो जाता है। अधिकतर लोग वेट लॉस के लिए कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं। इसमें वीगन डाइट भी काफी अच्छी मानी जाती है।
जो लोग वेजिटेरियन हैं, वे अक्सर वीगन डाइट की मदद से वजन कम करने की कोशिश करते हैं। वीगन डाइट पर रहते हुए आप कुछ वेट लॉस स्मूथीज का सेवन कर सकती हैं। ये स्मूथीज आपको हेल्दी तरीके से वजन कम करने में मदद तो करती हैं ही, साथ ही साथ आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको बता रही हैं कि वीगन डाइट पर रहते हुए आप किन वेट लॉस स्मूथीज को बनाकर पी सकती हैं-
ग्रीन डिटॉक्स स्मूथी
वेट लॉस के लिए ग्रीन स्मूथी बनाना काफी अच्छा माना जाता है। यह बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करती है। जहां, पालक और खीरे में कैलोरी कम और विटामिन और मिनरल अधिक होते हैं। वहीं, ग्रीन एप्पल प्राकृतिक मिठास और फाइबर प्रदान करता है। जिससे आपको अनहेल्दी फूड क्रेविंग्स नहीं होती है। इसी तरह, चिया सीड्स प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रदान करते हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1 कप पालक
- 1/2 खीरा, छिला हुआ और कटा हुआ
- 1 ग्रीन एप्पल, कटा हुआ
- 1/2 नींबू, जूस निकाला हुआ
- 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स
- 1 कप पानी या नारियल पानी
- बर्फ के टुकड़े (वैकल्पिक)
ग्रीन डिटॉक्स स्मूथी बनाने का तरीका-
- सबसे पहले चिया सीड्स को पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें, ताकि इसकी जेल जैसी कंसिस्टेंसी बन जाए।
- अब आप सभी सामग्री को एक ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- अगर आप ठंडी स्मूदी पसंद करते हैं तो बर्फ के टुकड़े डालें।
- बस तैयार स्मूथी को एक गिलास में डालें और आनंद लें।
खीरा और खरबूजे से बनाएं स्मूथी
यह एक रिफ्रेशिंग स्मूथी है, जो वेट लॉस में भी सहायक है। जहां खरबूजा हाइड्रेटिंग होता है, लेकिन इसमें कैलोरी काफी कम होती है। वहीं, खीरा भी कैलोरी में कम होने के साथ-साथ फाइबर रिच होता है। यह शरीर को अतिरिक्त हाइड्रेशन प्रदान करता है। चिया सीड्स प्रोटीन और ओमेगा-3 प्रदान करते हैं।
आवश्यक सामग्री-
- 1/2 कप खरबूजा, कटा हुआ
- 1/2 खीरा, छिला हुआ और कटा हुआ
- 1 बड़ा चम्मच पुदीने की पत्तियां (वैकल्पिक)
- 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स
- 1 कप पानी या नारियल पानी
स्मूथी बनाने का तरीका-
- स्मूथी बनाने के लिए पहले चिया सीड्स को पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- अब आप सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालें।
- इसे अच्छी तरह स्मूथ होने तक ब्लेंड करें।
- अगर चाहें तो पुदीने की पत्तियों से गार्निश करें।
- यह पीने में काफी टेस्टी होती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों