राजमा-चावल या छोले-चावल हर किसी की फेवरेट डिश में शुमार होते हैं और लगभग हर भारतीय घर में हफ्ते में एक बार तो बन ही जाते हैं। स्वादिष्ट राजमा या छोले चावल की प्लेट मुंह में चटाकारा तो ले आती है। लेकिन, फिर पेट में जो उथल-पुथल शुरू होती है, उसके बारे में तो क्या ही कहा जाए। काफी लोगों को राजमा, छोले या दाल खाने के बाद पेट में गैस और भारीपन महसूस होता है। राजमा और छोले में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और एंटी-न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिसकी वजह से उन्हें पचाने में दिक्कत होती है और शरीर को इसे डाइजेस्ट करने में ज्यादा समय लगता है, इस वजह से पेट में गैस बनती है। कई लोगों को दाल को पचाने में भी मुश्किल होती है और इसे खाने के बाद पेट फूलता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से राजमा और छोले खाने के बाद आपको पेट में गैस और भारीपन महसूस नहीं होगा। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी जानकारी दे रही हैं।
इन टिप्स को फॉलो करने से राजमा और छोले खाने के बाद नहीं बनेगी पेट में गैस
- सबसे पहले तो राजमा या छोले बनाते समय आपको इसे कम से कम 8-10 घंटे के लिए भिगोना है। इसके बाद इन्हें अच्छे से धोएं ताकि स्टार्च बाहर निकल जाए। अगर आप दाल बना रही हैं, तो इसे भी कुछ देर भिगोकर जरूर रखें।
- राजमा और छोले को पकाते समय आपको हींग, अदरक और लहसुन का इस्तेमाल जरूर करना है। ये तीनों ही चीजें पेट में गैस बनने से रोकती हैं और हैवी मील्स को पचाना आसान बनाती हैं।
- राजमा और चावल को खाते वक्त साथ में सलाद, छाछ और कोई हल्दी सब्जी जैसे लौकी को भी अपनी प्लेट में जगह दें। इस हेल्दी तरीके से इसे खाने से गैस नहीं बनती है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
- राजमा, दाल या छोले को दिन के वक्त खाने की कोशिश करें। इस समय हमारा मेटाबॉलिज्म तेजी से काम करता है, पाचन शक्ति भी अधिक होती है, तो इन्हें पचाना आसान हो जाता है।
यह भी पढ़ें-Dil Se Indian: पेट की गैस और ब्लोटिंग दूर करने लिए सुबह खाली पेट पिएं यह चाय
- इस तरह के हैवी मील्स खाने के बाद कुछ देर वॉक जरूर करें। इससे खाना पचाने में मदद मिलती है।
- राजमा या छोले खाने के बाद भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाएं। ये दोनों की चीजें नेचुरल कार्मिनेटिव एजेंट हैं। इससे पेट में फंसी गैस बाहर निकलती है। आप इसे खाने के बाद नींबू-पानी भी पी सकती हैं।
- इसे ज्यादा तेल या मसाले में न बनाएं। इससे इसे पचाना और अधिक मुश्किल होता है।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में बार-बार हो जाती है पेट में गड़बड़? नानी मां के इस देसी नुस्खे से दुरुस्त होगा हाजमा
अगर आप इन उपायों को आजमाएंगी, तो राजमा और छोले खाने से गैस और ब्लोटिंग नहीं होगी। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों