लहसुन का इस्तेमाल आमतौर पर भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। साथ ही, यह सेहत के दृष्टिकोण से भी फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन, क्या आप इसे प्रेग्नेंसी के दौरान खा सकते हैं? अगर आपके मन में भी ऐसा सवाल आता है, तो इसका जवाब है- हां। आप गर्भावस्था में भी लहसुन का सेवन कर सकती हैं। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि, प्रेग्नेंसी के दौरान खाने-पीने में बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। तो चलिए नई दिल्ली की क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की न्यूट्रिशनिस्ट गरिमा चौधरी से से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान लहसुन किस तरीके से खाना चाहिए और इसका सेवन करते वक्त किन बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है।
गर्भावस्था के दौरान कच्चा लहसुन का सेवन करना मना होता है, क्योंकि इससे बैक्टीरियल संक्रमण का जोखिम हो सकता है। पाचन प्रक्रिया में बाधा आ सकती है।
गर्भावस्था के दौरान लहसुन को पूरी तरह से पका कर खाना लाभकारी होता है। इससे बैक्टीरियल संक्रमण का जोखिम कम हो सकता ह। इस बात का ध्यान रखें कि लहसुन को विशेषज्ञ द्वारा बताई गई तापमान पर पकाएं ताकि किसी भी हानिकारक बैक्टीरिया का सफाया हो सके।
गर्भावस्था के दौरान वैसे तो पका हुआ लहसुन सुरक्षित रूप से भोजन में शामिल किया जा सकता है। लेकिन, मात्रा से अधिक सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह पाचन असमान्यता या हार्टबर्न को बढ़ा सकता है। इससे गर्भावस्था के दौरान दिक्कत आ सकती है।
यदि आप कच्चा लहसुन से बचना चाहते हैं, तो गार्लिक पाउडर, गार्लिक पेस्ट, या पका हुआ लहसुन इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तरीकों से लहसुन खाने के नुकसान नहीं होते हैं और भोजन के स्वाद को बढ़ाते भी हैं।
इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में हेल्दी रहने के लिए इन फूड्स और ड्रिंक्स से बनाएं दूरी
गर्भावस्था के दौरान सुरक्षित रेसिपी में पके हुए लहसुन को शामिल कर सकते हैं। जैसे कि सूप, स्टू, स्टिर-फ्राइ, या भुने हुए सब्जियों में आप लहसुन को एड कर सकते हैं। इससे आपके भोजन को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ सेहत से जुड़े लाभ भी प्राप्त हो सकते हैं।
अगर आपको लहसुन से एलर्जी है या लहसुन खाने के बाद किसी भी प्रतिक्रियाओं जैसे खुजली, सूजन, या सांस लेने में कठिनाई आदि के लक्षण का अनुभव करते हैं, तो तुरंत चिकित्सीय सहायता लें। ऐसी स्थिति में कोशिश करें कि प्रेग्नेंसी के समय लहसुन न के बराबर ही खाएं।
इसे भी पढ़ें- लहसुन खाने के लिए अपनाएं यह तरीका, पेट से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर
गर्भावस्था के दौरान लहसुन का सेवन करने से पहले अपने स्वास्थ्य प्रदाता या प्रसूतिशाला विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। वे आपके स्वास्थ्य स्थिति और चिकित्सा इतिहास के आधार पर व्यक्तिगत सलाह प्रदान कर सकते हैं। गर्भावस्था के दौरान लहसुन संभावित स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है, लेकिन इसे सही मात्रा में और सुरक्षित रूप से ही सेवन करना जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें- 7 दिन तक लहसुन को शहद में भिगोकर खाने से क्या होता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।