सोनाक्षी सिन्हा आज 2 जून को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। सोनाक्षी को इंडस्ट्री में लगभग 13 साल का वक्त हो चुका है। आज सोनाक्षी स्टाइल से अपने परफेक्ट फिगर को फ्लॉन्ट करती हैं। लेकिन इंडस्ट्री में आने से पहले उनका वजन बहुत ज्यादा था और उन्हें वेट लॉस के लिए काफी मेहनत भी करनी पड़ी थी। सोनाक्षी ने कई इंटरव्यूज में इस बात का भी जिक्र किया है कि वह शुरू में इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहती थीं लेकिन जब उन्हें 'दबंग' के लिए मौका मिला तो उन्होंने खुद को इस रोल के लिए फिट बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत की। सोनाक्षी ने न केवल अपना वजन घटाया बल्कि इसे मेंटेन भी किया।
अपनी डाइट और फिटनेस को लेकर सोनाक्षी किस तरह के नियम फॉलो करती हैं, इस बारे में वह अक्सर बात करती हुई दिखाई देती हैं। आइए आपको बताते हैं सोनाक्षी का डाइट और वर्कआउट प्लान।
सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें खाना-पीना बहुत पसंद था। वह सिर्फ अपनी पसंद की चीजें खाती थी। किस चीज में कितनी कैलोरी है, या कौनसी चीज हेल्थ के लिए अच्छी नहीं है, इन सब बातों के बारे में वह पहले नहीं सोचा करती थी। लेकिन जब उन्होंने वेट लॉस की ठानी तो उनके लिए सबसे मुश्किल काम अपनी पसंद की चीजों को छोड़ना था। इसके लिए उन्होंने स्ट्रिक्ट डाइट को फॉलो किया जिसे वह अब भी फॉलो करती हैं। उन्होंने हाई प्रोटीन और लो कार्ब्स डाइट से शुरुआत की। सोनाक्षी सिन्हा ने एकदम से वजन कम करने की कोशिश करने के बजाय धीरे-धीरे शुरुआत की और बेबी स्टेप्स लिए। सोनाक्षी लंच हैवी करती हैं लेकिन साथ ही दिन में लगभग 2-2 घंटे में वह छोटे-छोटे मील्स लेती हैं। एक फिल्म प्रमोशन के दौरान उन्होंने यह भी बताया था कि वो शुगर से दूर रहती हैं।
यह भी पढ़ें-ऑफिस पार्टी के लिए बेस्ट हैं सोनाक्षी सिन्हा के ये पॉवर लुक्स
जहां पहले सोनाक्षी को एक्सरसाइज करना पसंद नहीं था। वहीं अब वह एक दिन भी अपना वर्कआउट रूटीन मिस नहीं करती हैं। सोशल मीडिया पर भी सोनाक्षी अक्सर फिटनेस से जुड़े वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सोनाक्षी, कार्डियो और ब्रिस्क वॉकिंग जरूर करती हैं। इसके अलावा डांस भी उनके वर्कआउट रूटीन का हिस्सा है। सोनाक्षी ने अपनी फिटनेस जर्नी के दौरान यह बात भी बताई थी कि जब आप वजन कम करते हो, हेल्दी खाने लगते हो, रोज वर्कआउट करते हो, तो आपको अपने शरीर में चेंज नजर आने लगते हैं और फिर इन पॉजिटिव बदलावों से आपको प्यार हो जाता है। इसके बाद आपको किसी मोटिवेशन की जरूरत नहीं पड़ती है।
यह भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी की तरह ये 2 योगासन करें और 47 की उम्र में जवां दिखें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।