बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की उम्र 47 साल है। वह इस उम्र में भी यंग और फिट दिखाई देती हैं। उनकी फिटनेस और खूबसूरती को देखकर कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता है कि वह दो बच्चों की मां हैं। शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक हैं और खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग करती हैं।
शिल्पा शेट्टी मानसिक और शारीरिक फिटनेस की बात करती हैं और इस बात पर जोर देती हैं कि फिट रहना कितना जरूरी है। इसके अलावा, वह इंस्टाग्राम के माध्यम से फैंस के साथ योग के वीडियोज और फोटोज भी शेयर करती हैं।
हर महिला शिल्पा शेट्टी जैसा दिखने की चाह रखती है। अगर आप भी ऐसा ही चाहती हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। आज हम मंडे मोटिवेशन सीरीज में शिल्पा शेट्टी के 2 योगासनों की जानकारी दे रहे हैं, जो उन्होंने इंस्टाग्राम से शेयर किए हैं। इन योगासनों को आप घर पर आसानी से कर सकती हैं।
View this post on Instagram
शिल्पा शेट्टी खुद को फिट रखने के लिए रोजाना पार्श्व बकासन करती हैं। इसके फायदों के बारे में बताते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''पार्श्व बकासन को साइड क्रो पोज भी कहते है। यह एडवांस आसनों में से एक है। रोजाना इस योगासन को करने से बाजुओं और कोर में मजबूती आती है। यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।''
संस्कृत के शब्द पार्श्व का अर्थ 'पक्ष', बका का अर्थ 'क्रेन' या 'बगुला' और आसन का अर्थ 'मुद्रा' है। शुरुआत में इसे करने में परेशानी हो सकती है, क्योंकि इसमें फ्लेक्सिबिलिटी और बैलेंस की जरूरत होती है।
इसे जरूर पढ़ें:शिल्पा शेट्टी की तरह 47 की उम्र में भी 30 की दिखेंगी, रोजाना करें ये एक्सरसाइज
View this post on Instagram
शिल्पा को इंस्टा के इस वीडियो में एकपाद उष्ट्रासन करते हुए देखा जा सकता है। इसके कैप्शन में उन्होंने इसके फायदों के बारे में बताया है, ''यह आसन ऑब्लिक मसल्स को टोन करता है। पीठ की स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाता है। सुबह के वक्त हमारा शरीर सुस्त होता है और मसल्स भी कई बार अकड़ी हुई होती हैं। ऐसे में यह आसन शरीर को स्ट्रेच देता है।"
इसे जरूर पढ़ें:शिल्पा शेट्टी की तरह 47 की उम्र में भी 30 जैसी फिटनेस और ग्लो चाहती हैं तोये 6 योग करें
आप भी इन 2 योगासनों की मदद से खुद को फिट रख सकती हैं। आपको भी किसी योगासन से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Article & Image Credit: Instagram.com (@theshilpashetty)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।