पेट संबंधी कई समस्याएं आम हैं। इनमें कब्ज से लेकर पेट साफ न होना शामिल हैं। पेट साफ न होने के कारण पूरा दिन अजीब महसूस होता है। पेट से जुड़ी समस्या के कारण काम में भी मन नहीं लगता है। पेट साफ न होने की वजह से दर्द भी होने लगता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको पेट साफ करने के आसान घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आपको सुबह घंटों टॉयलेट में बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
आपने भी सुना होगा कि सुबह उठने के बाद नींबू और शहद का पानी पीना चाहिए। यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। अगर सुबह आपका पेट साफ नहीं होता है, तो आपको नींबू और शहद का पानी पीना चाहिए।
नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाने का काम करता है। इसे पीने से वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: बार-बार पेट की समस्या से हो रहे हैं परेशान तो ना करें ये गलतियां
अदरक सुपरफूड्स में शामिल है। अदरक के सेवन से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अक्सर कुछ लोगों को यह समस्या होती है कि सुबह उनका पेट सही से साफ नहीं होता है। इसके कारण वह दिनभर परेशानी होती है। पेट साफ करने के लिए आपको अपनी डाइट में अदरक शामिल करना चाहिए। आप चाय से लेकर सादे तरीके से अदरक खा सकते हैं। इसके अलावा, सुबह नींबू और शहद के पानी में अदरक मिलाकर, सेवन करने से फायदा होगा।
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। अदरक के सेवन से कोलन में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: पेट से जुड़ी 5 समस्याओं के 5 देसी इलाज, एक्सपर्ट से जानें समस्या को कम करने के तरीके
शरीर में फाइबर की कमी के कारण कब्ज,जल्दी भूख लगना इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में फाइबर रिच फूड्स का सेवन करना चाहिए।
डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त रखने के लिए फाइबर से भरपूर चीजें फायदेमंद मानी जाती हैं। फाइबर शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने का काम करता है। ड्राई फ्रूट्स, सेब, एवोकाडो, ब्रोकली, गाजर और चुंकदर जैसी चीजों में फाइबर पाया जाता है। आप इन सभी फूड्स का सलाद से लेकर जूस के रूप में सेवन कर सकती हैं।
इस बात का भी ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा फाइबर इनटेक शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। एक्सपर्ट की मानें, तो एक वयस्क को 15 ग्राम फाइबर इनटेक करना चाहिए।
चिया और अलसी के बीज का सेवन कई तरीकों से किया जाता है। इन दोनों सीड्स में फाइबर की भरपूर पाई जाती है। सुबह आधी मुट्ठी भर बीज खाने से फायदा होगा। इन सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह तत्व सूजन को कम करने में मददगार है।
अगर सुबह उठने के बाद आपको मल त्याग करने में परेशानी आती है, तो चिया सीड्स खाएं। अलसी के बीज में सॉल्यूब्ल फाइबर होता है,जो हेल्दी इंटेस्टिनल स्ट्रक्चर को बनाने काम करता है और कब्ज, सीने में जलन और पाचन से संबंधित अन्य समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।