किशमिश एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट है। इसके स्वाद से लगभग हर कोई वाकिफ है। किशमिश का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कई तरह से किया जाता है। स्वाद के साथ-साथ किशमिश सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जितना बेनिफिट किशमिश को खाने से होता है उतना ही बेनिफिट किशमिश का पानी पीने से भी होता है। खासतौर पर अगर आप किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीती हैं तो इससे आपके शरीर को अद्भुत लाभ पहुंचते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट कविता देवगन इस बारे में कहती हैं, ' किशमिश के पानी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। अगर इसमें नींबू का रस मिला लिया जाए तो यह और भी फायदेमंद हो जाता है। इससे बेहतर डिटॉक्स वॉटर और कोई नहीं हो सकता है। '
तो चलिए जानते हैं कि किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से आपके शरीर को क्या फायदे पहुंच सकते हैं।
किशमिश के पानी में नींबू का रस मिला कर पीने से आपकी कमजोर हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य को बहुत फायदा पूछता है। आपको बता दें कि किशमिश में कैल्शियम होता है। हड्डियों और दांतों दोनों की अच्छी सेहत के लिए कैल्शियम बहुत ही जरूरी तत्व होता है। वहीं जब आप किशमिश के पानी में नींबू का रस मिला कर उसका सेवन करती हैं, तो इससे दांतों का पीलापन भी कम होता है।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: त्वचा के लिए वरदान है 'किशमिश का पानी', जानें इस्तेमाल करने का तरीका
इस डिटॉक्स वॉटर के रोजाना सेवन से आपकी पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। कविता देवगन कहती हैं, ' किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम को बहुत फायदा पहुंचाता है क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। यदि आपके शरीर में फाइबर की अच्छी मात्रा पहुंचती है तो आपको कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।' नींबू में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं। इसलिए यह पेट में होने वाले किसी भी तरह के इंफेक्शन को भी दूर करता है।
एनीमिया की समस्या से बचने के लिए शरीर में आयरन की उचित मात्रा का पहुंचना बहुत जरूरी होता है। आयरन ही शरीर में रेड ब्लड सेल्स (RBCs) बनाता है। किशमिश में आयरन की भरपूर मात्रा होती है, इससे शरीर में आरबीसी काउंट भी बढ़ता है और एनीमिया जैसी बीमारी भी नहीं होती है। इसके अलावा किशमिश के पानी में नींबू का रस मिक्स करके पीने से शरीर को नाइट्रिक ऑक्साइड प्राप्त होता है, जो शरीर में ब्लड फ्लो को बूस्ट करता है।
इसे जरूर पढ़ें: घर में कैसे बनाएं किशमिश
किशमिश का पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसमें नींबू का रस मिक्स करके पीने से खून भी साफ होता है। किशमिश का पानी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। किशमिश पोटेशियम का अच्छा सोर्स होती है, इसके नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर वालों को बहुत राहत मिलती है। अगर आपको डायबिटीज है तो आपको किशमिश खाने की जगह किशमिश का पानी पीना चाहिए। इसमें नींबू का रस मिक्स करने से यह और भी लाभदायक हो जाती है।
बालों और त्वचा के लिए भी किशमिश का पानी बहुत ही फायदेमंद होता है। आप इस पानी का सेवन भी कर सकती हैं और इसे चेहरे पर लगा भी सकती हैं। किशमिश के पानी में नींबू का रस मिलाने पर फ्री रेडिकल्स से त्वचा और बालों को पहुंचने वाले नुकसान को रोका जा सकता है।
कविता कहती हैं, 'किशमिश के पानी में नींबू मिलाकर रोजाना पीने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है। मगर इस बात का ध्यान रखें कि केवल इस डिटॉक्स वॉटर को पीने भर से आपका वजन कम नहीं होगा।' दरअसल, किशमिश में डाइटरी फाइबर अैर प्रीबायोटिक पाए जाते हैं, इन दोनों से ही वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
सामग्री
विधि
नोट- अगर आपको सेहत से जुड़ी कोई भी परेशानी है और उसकी दवा चल रही है, तो चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद ही किशमिश के पानी में नींबू का रस डालकर सेवन करें।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।