herzindagi
image

40 पार हो गई है उम्र और हर दूसरे दिन किसी न किसी वजह से पड़ जाती है दवाई खाने की जरूरत, तो महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, शरीर में भर जाएगी ताकत

40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई हार्मोन्स का लेवल ऊपर-नीचे होता है। ऐसा मेनोपॉज के करीब आने के कारण होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि 40 की उम्र के बाद अगर महिलाएं रोजाना यह 1 लड्डू खाएं, तो शरीर में ताकत भर जाएगी।  
Editorial
Updated:- 2025-08-29, 22:29 IST

41 की उम्र की शीला जी हों...42 की उम्र की प्रेरणा जी हों या 45 की उम्र की अनीता जी हों, 40 की पार होने के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले हार्मोनल उतार-चढ़ाव का असर महिलाओं के पूरे शरीर पर होता है। इस समय पर अक्सर महिलाएं जोड़ों के दर्द, कमजोरी, मूड स्विंग्स या कंधे की अकड़न से परेशान रहती हैं। ये सभी पेरिमेनोपॉज के कारण होता है। इन दिक्कतों के कारण अक्सर महिलाएं दवाईयां लेती हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि 40 की उम्र के बाद अक्सर महिलाएं किसी न किसी कारण से गोलियां लेती हैं। लेकिन, यह सही नहीं है। एक्सपर्ट का कहना है कि 40 की उम्र के बाद अगर महिलाएं रोजाना यह 1 लड्डू खाएं, तो शरीर में ताकत भर जाएगी और आपको दवाइयों की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच है

40 की उम्र के बाद महिलाएं जरूर खाएं यह लड्डू

  • एक्सपर्ट का कहना है कि इस लड्डू को खाने से पेरिमेनोपॉज के समय में शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस दूर होता है, जोड़ों का दर्द, कमजोरी और थकान कम होती है।
  • यह लड्डू आयरन, कैल्शियम, ओमेगा-3 और प्रोटीन लेवल से भरपूर होता है। इससे मूड बेहतर होता है, शरीर को ताकत मिलती है और अच्छी नींद आती है।

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet kalra - Hormone Health Coach (@dt.manpreetkalra)

  • अंजीर, कैल्शियम और पोटैशियम से भरपूर होता है। काली किशमिश आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इनसे शरीर में खून की कमी दूर होती है और ताकत आती है।
  • केसर, शरीर में हार्मोनल बैलेंस को बनाकर रखता है। मखाना, कैल्शियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। फ्लैक्स सीड्स में ओमेगा-3 होता है। कद्दू के बीजों में जिंक और मैग्नीशियम होता है। सूरजमुखी के बीजों में विटामिन-ई होता है। तरबूज के बीजों में प्रोटीन और कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। अखरोट एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और भुने हुए चने में फाइबर और प्रोटीन होता है।

यह भी पढ़ें- मेनोपॉज में शरीर की गंध क्यों बदल जाती है?

पेरिमेनोपॉज में महिलाओं के शरीर को ताकत देगा यह आयुर्वेदिक लड्डू

figs for iron duirng pregnancy

सामग्री

  • अंजीर- 2
  • काली किशमिश- 2 टेबलस्पून
  • केसर के धागे- 5-7
  • फ्लैक्स सीड्स- 2 टेबलस्पून
  • कद्दू के बीज- 2 टेबलस्पून
  • सूरजमुखी के बीज- 2 टेबलस्पून
  • तरबूज के बीज- 2 टेबलस्पून
  • तिल के बीज- 2 टेबलस्पून
  • अखरोट- 6-8
  • भुना हुआ चना- आधा कप


विधि

  • अंजीर, काली किशमिश और केसर को रातभर भिगो दें।
  • सभी नट्स, मखाने और सीड्स को अच्छे से भून लें।
  • अब एक ग्राइंडर में भीगे हुए मेवे, भुने हुए सीड्स, नट्स, चना और मखाना मिलाएं।
  • इसका अच्छे से मिक्चर बना लें। अगर यह ड्राई हो, तो 1-2 टीस्पून घी मिलाएं।
  • अब इसके लड्डू बना लें।

 

यह भी पढ़ें- 40 के बाद नजदीक आ जाता है मेनोपॉज, महिलाएं इन टिप्स से रखें अपना ख्याल

 

 

40 के बाद शरीर को ताकत देने में यह लड्डू महिलाओं की मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।