खराब गट हेल्थ के कारण अक्सर चेहरे पर निकल आते हैं पिंपल्स? ये ड्रिंक्स स्किन को बना सकते हैं क्लियर

स्किन पर बार बार पिंपल्स निकल आते हैं, तो आपका गट हेल्थ खराब हो सकता है। त्रिफला, नीम और गिलोय जैसे आयुर्वेदिक ड्रिंक्स आपकी स्किन को अंदर से डिटॉक्स कर सकते हैं
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-07, 14:02 IST
image

चमकती स्किन की चाहत हर किसी की होती है,लेकिन स्किन को पिंप्लस और पिगमेंटेशन फ्री बनाए रखना मुश्किल होता है। हम में से कई ऐसे लोग हैं जो महंगे महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन स्किन क्लीन और क्लियर नजर ही नहीं आती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको एक बात समझना होगा कि जब तक शरीर अंदर से डिटॉक्स नहीं होगा, तब तक कोई खास फर्क नजर नहीं आएगा। खराब गट हेल्थ के कारण शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जो स्किन पर पिंपल्स,एक्नें, डलनेस और पिगमेंटेशन के रूप में दिखते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने तीन ऐसे ड्रिंक्स की जानकारी दी है, जिससे गट हेस्थ सही होता है और चेहरे पर निखार आता है। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

ये 3 हर्बल ड्रिंक्स स्किन को अंदर से कर सकते हैं क्लीन

आप त्रिफला वॉटर का सेवन कर सकते हैं। आप रातभर एक चम्मच त्रिफला पाउडर को पानी में भिगो दें और सुबह छानकर पी लें। यह पाचन को दुरुस्त करता है, लीवर को डिटॉक्स करता है, कब्ज दूर करता है, जिससे स्किन अंदर से ग्लो करने लगती है।

आप नीम वाला ड्रिंक पी सकते हैं। नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबालें और छानकर पिएं। नीम एक शक्तिशाली एंटी बैक्टीरियल है, जो खून को साफ करता है। इससे दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है। नीम ड्रिंक गट इंफ्लेमेशन को रोकता है।

इसके अलावा गिलोय ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। गिलोय स्टेम को उबालकर उसका पानी छान लें, इसका सेवन करने से स्किन की सूजन और पिगमेंटेशन कम होती है।


इसे भी पढ़ें:गर्मियों में आसानी से वजन घटा सकते हैं आप, डाइट में शामिल करें ये 10 रेसिपी

स्किन के लिए हेल्दी गट टिप्स

HEALTHY DRINKS FOR GUT HEALTH

  • प्रोबायोटिक लें।
  • रिफाइंड शुगर और फास्ट फूड से दूरी बनाएं।
  • 7 से 8 घंटे की नींद लें।
  • रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक करें।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • हाइड्रेटेड रहें।

इसे भी पढे़ं:तेजी से कम करना है वजन, आज से ही छोड़ दीजिए ये 10 काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP