Fatty Liver: हेल्दी रहने के लिए, शरीर के सभी अंगों का सही तरह से फंक्शन करना जरूरी है। साथ ही, शरीर में विटामिन्स, मिनरल्स और हार्मोन्स का भी सही लेवल होना चाहिए। जब भी शरीर में कोई ऑर्गन सही से फंक्शन नहीं करता है या शरीर में किसी जरूरी न्यूट्रिएंट का लेवल कम हो जाता है, तो इसके लक्षण साफ नजर आने लगते हैं और इसकी वजह से बॉडी के प्रोसेस पर भी असर होता है। लिवर हमारे शरीर का एक बहुत जरूरी अंगर है। इसे शरीर का पॉवर हाउस भी कहा जाता है। आजकल फैटी लिवर की दिक्कत तेजी से बढ़ती जा रही है। लिवर कोशिकाओं में जमे हुए फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड्स की वजह से, लिवर सही से डिटॉक्स नहीं हो पाता है। फैटी लिवर के अलग-अलग ग्रेड होते हैं और अगर इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह दिक्कत और बढ़ सकती है। लिवर को डिटॉक्स करने में हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल मदद कर सकता है। यहां हम आपको एक ऐसी टिक्की के बारे में बता रहे हैं, जिसे डाइट में शामिल करने से लिवर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। इससे वजन भी कम हो सकता है और सेहत में भी सुधार होता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
लिवर को डिटॉक्स करने में मदद कर सकती है यह टिक्की
- एक्सपर्ट का कहना है कि यह टिक्की, जिंक, विटामिन-बी6 और विटामिन-ई से भरपूर होती है। इससे लिवर डिटॉक्स होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
- लोबिया, लिवर फंक्शन को सपोर्ट करती है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है।
- लोबिया में सॉल्यूएबल फाइबर होता है। यह डाइइजेशन के लिए भी फायदेमंद है और लिवर हेल्थ के लिए भी अच्छा है।
- बथुआ, लिवर एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाता है। इससे बाइल प्रोडक्शन बढ़ता है और टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं।
- बथुआ में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। यह बढ़े हुए पित्त को बैलेंस करता है और इससे लिवर मजबूत हो सकता है।
- सर्दियों में शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी बथुआ मदद करता है। इसे ब्लड प्यूरिफायर के तौर पर भी जाना जाता है।
- बथुआ, खून को साफ करता है, इम्यूनिटी को मजबूत करता है और इससे लिवर में जमा गंदगी भी साफ होती है।
- घी में हेल्दी फैटी एसिड्स होते हैं, जो लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
- हल्दी, लिवर एंजाइम्स को एक्टिवेट करती है और इससे इंफ्लेमेशन कम होता है।
- अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है।
- ओट्स, लिवर फंक्शन को सुधारता है और इसमें मौजूद फाइबर की वजह से यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
यह भी पढ़ें-फैटी लिवर के साथ नजर आने वाले ये लक्षण लिवर की खराबी का देते हैं संकेत
कैसे तैयार करें लोबिया और बुथए की टिक्की?
View this post on Instagram
सामग्री
- लोबिया- 50 ग्राम
- बथुआ की पत्तियां- 30 ग्राम
- ओट्स फ्लोर- 15 ग्राम
- हल्दी- चौथाई टीस्पून
- अदरक पाउडर- आधा टीस्पून
- नमक- आधा टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर- चौथाई टीस्पन
- देसी घी- कुकिंग के लिए
विधि
- लोबिया को रात भर भिगो दें।
- इसके बाद मुलायम होने तक इसे कुकर में पका लें।
- बथुए की पत्तियों को साफ करके इन्हें उबलते हुए पानी में 2-3 मिनट डालें।
- इसे बाद इन्हें निकालकर काट लें।
- अब एक बड़े कटोरे में लोबिया, बथुआ, ओट्स फ्लोर, हल्दी, अदरक पाउडर और मिर्च मिलाएं।
- इसे अच्छे से मिक्स करें और इसके छोटे-छोटे बॉल्स बना लें।
- अब एक नॉन-स्टिक पैन पर इसे देसी घी लगाकर सेकें।
- जब ये दोनों साइड से गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे तवे से हटा लें।
लिवर को डिटॉक्स करने में यह हेल्दी टिक्की आपकी मदद कर सकती है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों