जब एक नॉन-वेजिटेरियल महिला हाई प्रोटीन फूड की बात करती है तो यकीनन सबसे पहले चिकन का नाम ही मुंह पर आता है। खाने में स्वादिष्ट यह चिकन ना सिर्फ आपके टेस्ट बड को शांत करता है, बल्कि आपको कई तरह के हेल्थ बेनिफिट भी देता है। यह प्रोटीन का एक बेहतरीन स्त्रोत होने के कारण अधिकतर नॉन-वेजिटेरियन लोग इसे खाना बेहद पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, जिम जाने वाले लोग और फिटेनस फ्रीक लोगों की डाइट में भी चिकन को जरूर शामिल किया जाता है। चिकन अपेक्षाकृत सस्ता भी है। अगर आप भी नॉन-वेजिटेरियन हैं तो यकीनन आप भी अक्सर चिकन खाती होंगी। लेकिन वो कहते हैं ना किसी भी चीज की अति क्षति का कारण ही बनती है। ऐसा ही कुछ चिकन के साथ भी है। अगर इसका रोजाना सेवन किया जाए तो इससे आपके स्वास्थ्य को लाभ कम और हानि अधिक उठानी पड़ सकती है। हाल के शोध के अनुसार, हर दिन चिकन खाने के कुछ प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस के बारे में बता रहे हैं-
यह तो हम सभी जानती हैं कि प्रोटीन को पचने में कार्बोहाइड्रेट की तुलना में अधिक समय लगता है। तो, यह आपको तृप्ति का अनुभव देता है और इस तरह आपको अचानक भूख के कारण अतिरिक्त कैलोरी होने से रोकता है। यह अंततः आपको वजन कम करने में मदद करता है। लेकिन, हर दिन चिकन खाना अच्छा नहीं है क्योंकि जब आप बहुत अधिक प्रोटीन का सेवन करते हैं, तो आपका शरीर अतिरिक्त प्रोटीन का भंडारण करता है जिसे फैट के रूप में नहीं जलाया जा सकता। यह अंततः आपको अधिक वजन हासिल कर देगा। इसलिए अगर आप हेल्दी तरीके से वजन कम करना चाहती हैं तो चिकन का सेवन करें, लेकिन हर दिन इसे खाने से बचें।
जिम जाने वाले और फिटनेस फ्रीक लोग चिकन का सेवन जरूर करते हैं, क्योंकि यह मसल्स बिल्डिंग में मदद करता है। दरअसल, प्रोटीन आपको मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है। चिकन एक पूर्ण प्रोटीन है जिसमें ल्यूसीन होता है, एक प्रकार का एमिनो एसिड जो मांसपेशियों के निर्माण में एक प्रमुख भूमिका निभाता है।
इसे जरूर पढ़ें: चिकन के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 3 चीजें, नहीं तो पड़ सकती हैं बीमार
चिकन में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे कम मात्रा में सेवन करना चाहिए। अन्यथा, सोडियम की एक अत्यधिक मात्रा आपके रक्तचाप के स्तर को प्रभावित करेगी। वैसे भी सोडियम का अत्यधिक सेवन सेहत के लिहाज से ठीक नहीं माना जाता।
सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन चिकन आपके हद्य पर भारी पड़ सकता है। शोध के अनुसार चिकन के रोजाना सेवन से हृदय या दिल की बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए चिकन का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करें।
इसे जरूर पढ़ें: बासी खाना खाती हैं तो हो जाएं सतर्क! खासकर इन 4 चीजों को तो बिल्कुल भी ना छुएं
चिकन हाई प्रोटीन फूड है औरर हाई प्रोटीन खाद्य पदार्थों में फाइबर की बहुत कम सामग्री होती है जो कब्ज का कारण हो सकती है। इसलिए चिकन का हर दिन सेवन करने से आपको कब्ज की समस्या हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी डाइट में फाइबरयुक्त फूड जैसे कि पालक, गाजर, ब्राउन चावल, आदि को जरूर शामिल करें।
हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार, चिकन के अधिक सेवन से घातक मेलेनोमा, प्रोस्टेट कैंसर आदि का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि चिकन का सेवन किया जाए, लेकिन सीमित मात्रा में।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।