herzindagi
image

घी के साथ पानी में मिलाकर पी लीजिए ये 2 बीज, कब्ज की हो जाएगी छुट्टी

कब्ज को दूर करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। घी के साथ पानी में कुछ चीजों को मिलाकर पीने से पेट आसानी से साफ होता है और डाइजेशन भी दुरुस्त रहता है।
Editorial
Updated:- 2024-09-27, 17:41 IST

हेल्दी रहने के लिए, आपकी गट हेल्थ का सही होना बहुत जरूरी है। अगर आपका डाइजेशन दुरुस्त नहीं है, पेट सही से साफ नहीं हो रहा है, तो कई बीमारियां आपके शरीर को अपना घर बना सकती हैं। सुबह उठते ही पेट साफ होना बहुत जरूरी है। कब्ज पेट से जुड़ी आम समस्या है। गलत खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से ऐसा हो सकता है। इसके पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं। कम मात्रा में पानी पीना, स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस और फिजिकल एक्टिविटी का कम होना भी कब्ज की वजह हो सकती है।

कब्ज को दूर करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। इस तरह के नुस्खों को पीढ़ियों से हमारे घरों में आजमाया जाता रहा है। घी, पेट साफ करने में मदद करता है। अगर घी के साथ पानी में कुछ खास चीजों को मिलाकर पिया जाए, तो कब्ज आसानी से दूर हो सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह गट और हार्मोन हेल्थ कोच हैं।

पेट आसानी से साफ करने में मदद करेगा यह उपाय

jeera for constipation

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर स्टूल पास करने का कोई निश्चित समय नहीं है, आपको मोशन रेगुलर नहीं आते हैं, तो इसे कब्ज माना जाता है।
  • पानी में घी, जीरा, अजवाइन और अदरक मिलाकर पीने से कब्ज दूर होता है। इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है और पेट आसानी से साफ होता है।
  • घी में हेल्‍दी फैट्स होते हैं। यह डाइजेस्टिव सिस्‍टम को ठीक रखते हैं। इससे कब्‍ज की समस्‍या दूर होती है।
  • घी एक नेचुरल लुब्रिकेंट है। यह मल को आसानी से निकलने में मदद करता है।
  • घी में मौजूद ब्यूटिरिक एसिड डाइजेशन को दुरुस्त करता है।
  • जीरे में थाइमोल होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
  • अजवाइन डाइटरी फाइबर का एक अच्छा सोर्स है। यह गैस, ब्लोटिंग और अपच को दूर करती है।
  • अदरक, पेट की गैस को दूर करता है और इससे पेट आसानी से साफ होता है।
  • घी, अजवाइन, जीरा और अदरक, आंतों में जमा मल को मुलायम बनाती है और इसे आसानी से बाहर निकलने में मदद करती है।

यह भी पढ़ें- Constipation Remedies: पुरानी से पुरानी कब्ज होगी जड़ से खत्म, रोज पिएं यह चाय

कब्ज को दूर करने के लिए आजमाएं यह नुस्खा

jeera for constipation

सामग्री

  • जीरा- 1 टीस्पून
  • अजवाइन- आधा टीस्पून
  • घी- 1 टीस्पून
  • अदरक- आधा इंच
  • पानी- 1 गिलास

विधि

  • घी के अलावा, बाकी सभी चीजों को उबलते हुए पानी में डालें।
  • इसे छान लें और इसमें घी मिलाएं।
  • इसे सुबह खाली पेट पिएं।

 यह भी पढ़ें- Constipation Remedy: कब्ज से परेशान हैं? तो दूध में मिलाकर पिएं यह चीज

अगर आपका पेट सुबह आसानी से साफ नहीं होता है, तो इस नुस्खे को जरूर आजमाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।