herzindagi
what are the benefits of drinking saunf jeera and ajwain water

Constipation Remedies: पुरानी से पुरानी कब्ज होगी जड़ से खत्म, रोज पिएं यह चाय

कब्ज से निजात पाने के लिए सबसे जरूरी खान-पान में बदलाव है। हमारे किचेन में मौजूद कई मसाले कब्ज से निजात दिलवाने में कारगर हैं। अजवाइन, जीरा और सौंफ की चाय इसे दूर कर सकती है।
Editorial
Updated:- 2023-09-27, 11:13 IST

Constipation Relief: पेट से जुड़ी समस्याओं के पीछे सबसे बड़ी वजह खान-पान की गलत आदतें और जीवनशैली का अनियमित होना होता है। इसके अलावा स्ट्रेस भी हमारी गट हेल्थ को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है। रोज सुबह सही से पेट साफ न होना कई बीमारियों की वजह बन सकता है। कब्ज पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो ये समस्या वक्त के साथ और बढ़ सकती है। कब्ज को दूर करने के लिए किचेन में मौजूद कई मसाले कारगर हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही मसालों से बनी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो पुरानी से पुरानी कब्ज को जड़ से खत्म कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

कब्ज को दूर करने के लिए पिएं यह हेल्दी चाय (How to Relieve Constipation Naturally)

saunf aka fennel seeds for constipation

  • इस चाय को बनाने में अजवाइन, जीरा और सौंफ का उपयोग किया जाता है। ये तीनों ही चीजें कब्ज को दूर करती हैं।
  • अजवाइन में थायमॉल होता है। यह गट मोबिलिटी को बढ़ाता है। 
  • अजवाइन डाइटरी फाइबर का एक अच्छा सोर्स है। यह पेट से जुड़ी सभी दिक्कतों जैसे गैस और अपच को दूर करता है।
  • जीरे में मौजूद इसेंशियल ऑयल की वजह से डाइजेशन से जुड़ी सभी समस्याओं में आराम पहुंचाते हैं।
  • जीरे (क्यूमिन) में भी थाइमोल पाया जाता है। यह कंपाउड गैस को भी दूर करता है। 
  • जीरा पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
  • सौंफ पेट को ठंडक पहुंचाता है। इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर स्टूल को पास होने में मदद करते हैं।
  • सौंफ लिवर के लिए भी अच्छी होती है। यह अपच और सूजन को कम करती है।

यह भी पढ़ें- Atta for Constipation: कब्ज से राहत पाने के लिए गेहूं की जगह इस्तेमाल करें यह खास आटा

कॉन्सटिपेशन रिलीफ टी कैसे बनाएं? (Is Jeera and Ajwain good for Constipation)

jeera for immediate constipation relief adults

सामग्री

  • अजवाइन-  1/4 टीस्पून
  • जीरा-  1/4 टीस्पून
  • सौंफ- 1 टीस्पून
  • पानी- 200 मि.ली.

विधि

  • अजवाइन और जीरा को 7-9 घंटे के लिए भिगो दें।
  • अब इन भीगे हुए बीजों में सौंफ मिलाएं और इसे पानी डालकर उबालें।
  • आधा रह जाने पर इसे छानकर गुनगुना ही पिएं।

यह भी पढ़ें- Constipation: कब्ज को दूर करने के लिए रोज करें यह 1 योगासन

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।