herzindagi
jaggery ghee balls for period cramps

पीरियड्स में होने वाली दिक्कतों को कम करती है होममेड गोली

पीरियड्स में आप भी क्रैंप्स और थकान से परेशान हो जाती हैं तो आपको होममेड गुड़ और घी से बनी गोलियों का सेवन कराना चाहिए । इससे आपको काफी आराम मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-08-21, 14:09 IST

पीरियड्स महिलाओं को होना जितना जरूरी है, उतना ही यह समस्याओं से भरा होता है। इस दौरान शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सबसे ज्यादा क्रैंप्स से परेशानी होती है। थकावट और मूड स्विंग्स भी बना रहता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप घरेलू नुस्खों को आजमा कर इसमें राहत पा सकते हैं। एक्सपर्ट रामिता कौर के मुताबिक अगर आप हर रोज गुड़ और घी से बनी गोली खाती हैं तो इसमें आपको काफी फायदा मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे तैयार होता है और किस तरह से फायदा पहुंचाता है।

गुड़-घी वाली गोली से पीरियड क्रैम्प्स में मिलेगा आराम

period mood swings

  • सबसे पहले गुड़ का चूरा बना लें।
  • अब एक पैन में एक 2 चम्मच घी डाल कर पिघला लें।
  • अब इसमें घी का चूरा मिला दें।
  • इसमें एक चुटकी अजवाइन भी डालें
  • मेल्ट होने पर अब इसका छोटा छोटा बॉल तैयार कर लें।
  • हर रोज एक गोली जरूर खाएं।

यह भी पढ़ें-रोटी के आटे में मिलाएं ये 3 चीजें, दोगुने हो जाएंगे फायदे

पीरियड क्रैम्प्स में कैसे फायदेमंद है यह होममेड गोली

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

गुड़ एंडोर्फिन के स्राव को बढ़ावा देकर मासिक धर्म की ऐंठन को कम करने में मदद करता है। इसमें आयरन और मैग्नीशियम होता है जो स्वस्थ रक्त प्रवाह का समर्थन करते हैं और थकान को कम करते हैं।

घी की बात करें तो यह हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है जो हार्मोन को संतुलित करने में मदद करता है जो मासिक धर्म चक्र को रेगुलेट कर सकता है, मासिक धर्म की ऐंठन को कम कर सकता है। इससे पीरियड्स में असुविधा कम होती है।

अजवाइन रक्त प्रवाह को उत्तेजित करके और गर्भाशय़ की ऐंठन को कम करके मासिक धर्म की अनियमितता और ऐंठन से राहत दिलाता है। इसका गर्म प्रभाव नियमित मासिक धर्म को बढ़ावा देता है।

यह भी पढ़ें-एक दिन में इतने पिस्ता खाने से घट सकता है वजन, एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।