herzindagi
seeds to add in flour for healthier and more nutritious roti

रोटी के आटे में मिलाएं ये 3 चीजें, दोगुने हो जाएंगे फायदे

हम सभी के घरों में आमतौर पर गेहूं के आटे की रोटी बनाई जाती है। रोटी को और अधिक पौष्टिक औऱ गुणकारी बनाने के लिए, आप एक्सपर्ट की बताई कुछ खास चीजों को आटे में मिलाएं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-08-21, 11:39 IST

हम सभी के घरों में मेन कोर्स में रोटी या चावल जरूर शामिल होता है। आमतौर पर हमारे घरों में गेहूं के आटे की रोटियां बनाई जाती हैं। हालांकि, आजकल वजन कम करने के लिए, लोग कई अन्य तरह के आटे भी डाइट में शामिल करने लगे हैं। लेकिन, फिर भी ज्यादातर घरों में मील में गेहूं के आटे की रोटी ही बनती है। गेहूं के आटे की रोटी सेहत के लिए अच्छी होती है और इससे पेट भी भरा रहता है। गेहूं का आटा फाइबर, प्रोटीन, और विटामिन बी से भरपूर होता है। अगर आप इसके गुणों को बढ़ाना चाहती हैं और इसे सेहत के लिए और फायदेमंद बनाना चाहती हैं, तो इसके आटे में कुछ खास चीजों को मिला सकती हैं। ये चीजें हमारे किचन में ही मौजूद हैं और गेहूं के आटे की रोटियों को और ज्यादा न्यूट्रिशन से भरपूर बना सकती हैं। यहां हम आपको 3 ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

गेहूं के आटे में मिलाएं सोयाबीन

soyabean health benefits

गेहूं के आटे को और ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए, आप उसमें सोयाबीन मिला सकती हैं। गेहूं में सोयाबीन मिलाकर आटा पिसवा सकते हैं। इससे रोटियां भी मुलायम बनती हैं और यह प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। आप इसके साथ इसमें थोड़ा चने का आटा भी मिला सकती हैं। इससे शरीर को प्रोटीन और फाइबर दोनों मिलेगा। इस आटे की रोटी खाकर आप वजन भी आसानी से कम कर पाएंगी। इससे हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलेगी और डाइजेशन में भी सुधार होगा।

गेहूं के आटे में मिलाएं मेथी दाना

methi seeds for health

आप रोटी को और अधिक पौष्टिक बनाने के लिए, आटे में मेथी के कुछ बीज मिला सकती हैं। हालांकि, इसे आपको ज्यादा मात्रा में नहीं मिलाना है वरना रोटी कड़वी बनेगी। इससे डाइजेशन में सुधार होगा, कोलेस्ट्रोल लेवल मैनेज होगा और शुगर भी कंट्रोल में रहेगी। मेथी दाना शरीर मे खून की कमी को दूर करता है और इससे इंफ्लेमेशन भी कम होता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। मेथी, शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में भी मदद करती है।

यह भी पढ़ें- Best flour for Weight Loss: तेजी से कम होगा वजन, डाइट में शामिल करें ये 6 आटे

गेहूं के आटे में मिलाएं रागी का आटा

rago flour

रागी का आटा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह ग्लूटेन फ्री होता है और फाइबर से भरपूर होता है। इसे पचाना भी आसान होता है। रागी के आटे में अमीनो एसिड और कैल्शियम भी अधिक होता है। इसकी रोटी वजन कम करने में मदद कर सकती हैं। इसके साथ ही, यह खून की कमी भी दूर करता है। आप रागी के आटे को गेहूं के आटे में थोड़ी मात्रा में मिलाएं और इसकी रोटी बनाएं। 

यह भी पढ़ें- पेट होगा आसानी से साफ, रोज सुबह पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज

 

रोटी के आटे में इन 3 चीजों को मिलाकर, आप रोटी को और अधिक पौष्टिक बना सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।